खबर का असर…डिकेश डहरिया को पद से हटाया गया…प्रदीप को जनता कांग्रेस यूथ अध्यक्ष बनाया गया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— फेसबुक पर विशेष वर्ग समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट लिखने पर जनता कांग्रेस यूथ जिला अध्यक्ष को पद से हटा दिया गया है। सीजी वाल ने पोस्ट को प्रमुखता से उठाया। खबर और डिकेश डहरिया की पोस्ट को गंभीरता को लेते हुए जनता कांग्रेस उच्च स्तरीय कमेटी ने जनता कांग्रेस यूथ जिला अध्यक्ष को देर रात पद से हटा दिया। प्रदीप कुर्रे को जिला जनता कांग्रेस यूथ का नया अध्यक्ष बनाया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now



                      मालूम हो कि जनता कांग्रेस बिलासपुर यूथ अध्यक्ष डिकेश डहरिया ने फेसबुक पर विवादास्पद पोस्ट लिखा था। पोस्ट को सीजी वाल ने प्रमुखता से उठाया। खबर पर सज्ञान में लेकर जनता कांग्रेस उच्च स्तरीय नेताओं ने डिकेश डहरिया को पद से हटा दिया है। एक नया आदेश जारी कर प्रदीप कुर्रे को बिलासपुर यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है।



             यद्यपि सीजी वाल से प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विनोद तिवारी ने पोस्ट य़ा किसी प्रकार की खबर पढ़ने या सुनने से इंकार किया। उन्होने यह भी कहा कि यदि किसी प्रकार की जानकारी मिलती है तो इस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। बावजूद इसके सीजी वाल को पत्र मिला है।  पत्र में जनता कांग्रेस प्रभारी महामंत्री पवन सिंह के आदेश पर डिकेश डहरिया को हटाकर प्रदीप कुर्रे को जिला अध्यक्ष बनाना गया है।



close