जनता कांग्रेस नेता को थाना में बैठाया…3 घंटे बाद पुलिस ने छोड़ा…मणिशंकर ने कहा मैं नहीं डरता

manishankar_index_fileबिलासपुर—सरकंडा पुलिस ने जनता कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व प्रवक्ता मणिशंकर पाण्डेय को हिरासत में लिया है। करीब चार बजे सरकंडा पुलिस ने मणिशंकर पाण्डेय को थाने में बैठाकर रखा । जरूरी पूछताछ के बाद तीन घंटे बाद शाम सरकंडा पुलिस ने छोड़ भी दिया है। थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि ऊपर से जानकारी मिली थी कि पाण्डेय की जमानत निरस्त हो गयी है। इसलिए मणिशंकर को थाना बुलाया गया था। जरूरी जानकारी और दस्तावेज पेश किये जाने के बाद देर शाम छोड़ भी दिया गया है।

Join WhatsApp Group Join Now

डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall

यह भी पढ़ें -  सड़कों पर नियमों का पालन नहीं करने पर 08 लोगों के लायसेंस किये गये निलंबित,कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा बैठक में दिये थे निर्देश

                             मालूम हो कि कुछ महीने पहले मणिशंकर पाण्डेय पर धमकी देकर रूपए लेने का आरोप का मामला दर्ज हुआ था। वसंत शर्मा की शिकायत पर मणिशंकर पाण्डेय की गिरफ्तारी हुई थी। मामले में मणिशंकर को हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर छोड़ा गया। जानकारी के अनुसार जनता कांग्रेस नेता मणिशंकर पर 420, 467, 468,471 और 193 का मामला दर्ज है।

यह भी पढ़ें -  कत्लखाने ले जा रहे थे मवेशी..पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा,UP के तीन आरोपी गिरफतार

                                                  थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने सीजी वाल को बताया कि पाण्डेय की जमानत मामले को लेकर पुलिस को जरूरी दस्तावेजों की जानकारी चाहिए थी। इसलिए पाण्डेय को थाना बुलाया गया ।  ऊपर से निर्देश था कि मणिशंकर की जमानत से जुड़े दस्तावेजों और जानकारियों को भेजा जाए।

यह भी पढ़ें -  रेल अधिकारियों पर अपराध दर्ज की मांग..कांग्रेस नेता ने कहा...बाल बाल बचे हजारों यात्री..सिहर उठा शहर

                         इधर मणिशंकर पाण्डेय ने बताया कि मैं हाईकोर्ट से जमानत पर हूं। सारी जानकारी थाने में दर्ज है। जरूरी दस्तावेजों को पहले से ही जमा किया जा चुका है। केवल परेशान करने के लिए बुलाया गया था। सब कुछ बड़े पुलिस अधिकारियों के इशारे पर हो रहा है। मुझे जानबूझकर प्रताड़ित किया जा रहा है। लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ता रहूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close
Share to...