जोगी सरकार बनते ही आउटसोर्सिंग बंद..महात्मा से आशीर्वाद के बाद..बोले टिकेश….दूर होगी बेरोजगारी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20171212-WA0027 बिलासपुर—जोगी सरकार बनते ही प्रदेश के स्थानीय बेरोजगारों को नौकरी में 90 प्रतिशत रोजगार दिया जाएगा। सायकल यात्रा से पहले महात्मा गांधी से आशीर्वाद लेने के बाद यह बात जनता कांग्रेस छात्रा विंग प्रदेश अध्यक्ष टिकेश प्रताप ने कही। जोगी कांग्रेस कार्यकर्ता सायकल से शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होकर  इंदिरा चौक पहुंचें। इस दौरान युवा छात्र नेता टिकेश प्रताप सिंह ने स्थानीय लोगों को संबोधित किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now



जोगी कांग्रेस प्रदेश युवा अध्यक्ष टिकेश प्रताप सिह की अगुवाई में छात्र विंग ने सायकल से विभिन्न चौक चौराहों का भ्रमण किया। सायकल यात्रा से पहले टिकेश समेत सभी युवा कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी से आशीर्वाद भी लिया। सायकल यात्री गोल बाजार , देवकीनंदन दीक्षित चौक, नेहरु चौक ,पुलिस लाइन सत्यम चौक ,अग्रसेन चौक सीएमडी कॉलेज चौक से होते हुए इंदिरा गांधी चौक पहुंचे। यात्रा के बाद चौक पर ही जनता कांग्रेस युवा छात्र नेता टिकेश ने स्थानीय बेरोजगार युवकों को संंबोधित भी किया।

टिकेश और जीतू सिंह ने बताया कि जोगी कांग्रेस के एक लाख से अधिक कार्यकर्ता साइकल से प्रदेश 90 विधानसभा क्षेत्र की यात्रा करेंगे। इस दौरान क्षेत्र की जनता और खासकर बेरोजगारों को पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का संदेश देंगे। यात्रा 12 नवम्बर से शुरू होकर 22 दिसम्बर तक चलेगी। बेरोजगार साथियों को वर्तमान सरकार की कथनी और करनी को बताया जाएगा।



टिकेश ने बताया कि छत्तीसगढ़ के संसाधनों पर पहला हक छत्तीसगढ़ियों का है। प्रदेश के सभी प्रकार के रोजगार पर पहला हक स्थानीय लोगों का है। प्रदेश में इस समय 20 लाख से अधिक बेरोजगार युवक दर दर भटक रहे हैं। बावजूद इसके बाहरी लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। जोगी सरकार बनते ही स्थानीय लोगों के हितों पर आउटसोर्सिंग नीति को बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

युवा नेता जीतू ठाकुर ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को जागरूक करना है। यात्रा के दौरान युवकों को बताया जाएगा कि बाहरी लोग छत्तीसगढ़ियों के रोजगार पर कब्जा कर रहे हैं। चुनाव सिर पर है…छत्तीसगढ़िया हितैषी जोगी सरकार बनाने के लिए तैयारी करें।




                                                      जोगी कांगेस छात्र संघ प्रदेश अध्यक्ष  टीकेश ने बताया कि साइकिल यात्रा बिना रूके 22 दिसंबर 2017 तक चलेगी। कार्यकर्ता प्रदेश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में युवाओं से मुलाकात करेंगे। युवा बेरोजगारों को जोगी का संदेश देंगे। सभी छात्र छात्राओं से यात्रा के समर्थन में पत्र भरवाया जाएगा। इसके अलावा बेरोजगार साथियों को अजीत जोगी का संकल्प पत्र भी दिया जाएगा।

             सायकल यात्रा में छत्तीसगढ़ छात्र संगठन जोगी प्रदेश अध्यक्ष टिकेस प्रताप सिंह के अलावा जिलाध्यक्ष विकास सिंह, ग्रामीण जिला अध्यक्ष  गौरव अग्रवाल,  जिला प्रभारी वेपेंद्र बंजारे, बृजेश बोले,हर्ष सिंह,हिमेश साहू,उमेश साहू,मनीष मिश्रा, बलराम जायसवाल,आतिश पटवा,अवी नायक,यश मिरानी,पंकज समेत सैक़ड़ों लोग शामिल थे।

मरवाही सदन से भी सायकल यात्रा

          जोगी छात्र संगठन के साथ ही मरवाही सदन से बिलासपुर शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ पाण्डेय की अगुवाई में युवा रोजगार यात्रा निकली। सायकल यात्रियों की टीम नेहरू चौक.बृहस्पति *बजार.देवकी नंदन चौक.रिवर  व्यू.सिम्स रोड.सदर बजार.गोल *बज़ार.सिटी कोतवाली.जूना बिलासपुर.गांधी चौक.तारबाहर चौक. सीएम़ी चौक.श्रीकांत, वर्मा मार्ग रोड.अग्रेसन चौक.सत्यम चौक,राजेन्द्र नगर चौक होते हुए मरवाही सदन के सामने खत्म हुई। यात्रा में राहुल पहुचेल, राजेश कोसले विनय, उपाध्याय,हितेश देवांगन, सुमित तिवारी,अतुल यादव विमल त्रिपाठी,मनुराज पाण्डेय, ऋषि तिवारी समेत सैकड़ों लोग यात्रा में शामिल हुए।



close