जीप सड़क हादसे में 4 बच्चों की मौत, 8 गंभीर घायलों का इलाज जारी

Shri Mi
2 Min Read

उज्जैन के पास स्थित उन्हेल से नागदा जाने वाले मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि जीप में सवार होकर फातिमा स्कूल नागदा जा रहे बच्चों की एक भैंस से भरे ट्रक से टक्कर हो गई। घटना में एक दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल हो गए हैं।जानकारी के मुताबिक गंभीर बच्चों को नागदा के जनसेवा अस्पताल पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें उज्जैन के लिए रेफर कर दिया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार भीषण सड़क हादसे में 4 बच्चों की मौत हो गई है और 8 गंभीर रूप से घायल है। 12 बच्चेफातिमा स्कूल और दो बच्चे एगोशदीप स्कूल के बताए जा रहे हैं, जिनकी उम्र 6 से 16 वर्ष है। घटना के बाद दुर्भाग्यवश बच्चों को एंबुलेंस नहीं मिल सकी जिसके कारण उन्हें बस में नीचे लेटाकर अस्पताल पहुंचाया गया। 2 गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया है।

घटना की जो तस्वीरें सामने आई है उसे देखकर एक्सीडेंट की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तूफान गाड़ी का आगे का हिस्सा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां तक की गाड़ी की छत से लेकर हर हिस्सा चपटा हो गया है। लोगों ने रस्सी और अन्य चीजों के सहारे क्षतिग्रस्त गाड़ी के हिस्सों को खींच कर घायल बच्चों को बाहर निकाला है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close