17 लाख रूपए से अधिक का जेवर बरामद..24 घंटे में पकड़ाए लूटपाट के आरोपी..दोनों हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर—– मस्तूरी पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर सोने चांदी के व्यापारी से लूटपाट करने वालें दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपी आदतन बदमाश हैं। लूटपाट में शामिल एक आरोपी हत्या के आरोप में सजायफ्ता है। कुछ दिनों पहले ही पैरोल पर जेल से बाहर आया है। जबकि दूसरा आरोपी निगरानी शुदा बदमाश है। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने सारा  सामान मोटर सायकल के साथ बरामद कर लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि एक दिन पहले मस्तूरी में सर्राफा व्यवसायी से लूटपाट करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एडिश्नल एसपी ने बताया कि ग्राम टिकारी पुलिस चौकी मल्हार निवासी आनन्द मोहित सोनी ने कराया कि वह सोने चांदी के जेवर का व्यापार करता है। 17 दिसम्बर 2020 को ओखर साप्ताहिक बाजार के बाद शाम को मनीराम साहू के साथ मोटर सायकल से टिकारी स्थित घर लौट रहा था। साथ में सोने चांदी से भरा दो बैग भी था। भगवानपाली नहर के पास नेवरा निवासी दीपक सिंह और समीर ने घेर लिया। दोनों के हाथ में लाठी था। लाठी से हाथ पैर पर हमला किया। जिसके कारण वह मनीराम साहू के साथ गाड़ी से गिर गया। इसी बीच दोनो आरोपियों ने सोने चांदी से भरा बैग अपने कब्जे में कर चाकू मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनो बिना नम्बर वाली मोटरसायकल से फरार हो गए।

              एडिश्नल एसपी ने बताया कि आनन्द मोहित की शिकायत को प्राथमिकता से लेते हुए मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दी गयी। आरोपियों की धर पकड़ को लेकर पुलिस कप्तान ने वरिष्ठ अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। साथ ही टीम का भी गठन किया।

             घटना की जानकारी मल्हार चौकी को पुलिस अधिकारियों को दी गयी। खबर के साथ ही चौकी के दो आरक्षक शिवधन बंजारे और सद्दाम पाटले ने दोनों ने आरोपियों का पीछा किया। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से लूटपाट के आरोपी दीपक सिंह को बिनैका के पास खेत में आभूषण से भरे एक बैग के साथ पकड़ लिया। इसी बीच मस्तूरी थाना प्रभारी फैजुल शाह और मल्हार चौरी प्रभारी दिनेश तिवारी भी पहुंचे।

                  पुलिस ने इस दौरान ग्रामीणों से समीर सिंह के बारे में पूछताछ की। स्थानीय लोगों ने बताया कि समीर सिंह अंधेरे का फायदा उठाकर सोने के जेवर भरे बैग को लेकर भागने में कामयाब हुआ है। पुलिस ने  समीर सिंह के घर में रेड की कार्रवाई की। समीर सिंह को खेत में छिपा पाया गया। आरोपी को दूसरे बैग के साथ हिरासत् में लिया गया।

              उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपियों के पास से दोनों बैग के साथ चाकू और मोटरसायकल के अलावा डंडा को  जब्त कर लिया गया है। एडिश्नल एसपी ने जानकारी दी कि बैग के सभी जेवर शत प्रतिशत बरामद किया गया है। बैग में कुल 17 लाख 6 हजार से अधिक आभूषण पाए गए। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

                  आरोपियों के धरपकड़ अभियान के दौरान थाना मस्तूरी थाना प्रभारी फैजुल शाह, मल्हार चौकी प्रभारी दिनेश तिवारी के अगुवाई में हेमसागर पटेल, अशोक नामदेव, शिवधन बंजारे, सद्दाम पाटले, नमित सोनी, राजुकमार पाटले, कमलेश शर्मा, अफाक, दीपक साहू, प्रेम शंकर बंजारे, मुकेशराय, अजीत कांत, संतोष पाटले, बसंत मानिकपुरी, सुनील दिवाकार की भूमिक अहम रही।

close