झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदला

Shri Mi
2 Min Read

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार का नाम बदलने का कार्य जारी है। यूपी सरकार ने अब झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया है। अब से यह स्टेशन वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन के नाम से जाना जाएगा।योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि यूपी में झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन’ कर दिया गया है। इस संबंध में बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है।रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि रेल मंत्रालय से आधिकारिक आदेश मिलते ही मंडल रेल प्रशासन नाम बदलने की विभागीय प्रक्रिया शुरू कर देगा। अभी फिलहाल अगले कुछ दिनों तक झांसी नाम ही रहेगा। इसके तहत स्टेशन कोड में भी बदलाव किया जाएगा। झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का प्रस्ताव तीन महीने पहले गृह मंत्रालय को भेजा गया था।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

भाजपा के राज्यसभा सांसद प्रभात झा समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कुछ साल पहले झांसी में हुई रेलवे बैठक में झांसी का नाम रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर रखने की मांग की थी। वहीं इस प्रस्ताव पर हरी झंडी मिलने के बाद झांसी के सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि यह बुंदेलखंड के लोगों के लिए गर्व की बात है। इससे बुंदेलखंड को आर्थिक लाभ भी मिलेगा। प्रदेश में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी।

केंद्र सरकार की तरफ से इस प्रस्ताव को स्वीकार करने के बाद, झांसी रेलवे स्टेशन नाम बदले वाली सूची में सबसे नया हो गया है। झांसी रेलवे स्टेशन 2022 में 133 साल का हो जाएगा। इस स्टेशन की स्थापना 1889 में हुआ था

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close