झीरम काण्ड कभी न भूलने वाली घटना..कांग्रेस नेताओं ने घटना को बताया नरसंहार..नम आखों से किया याद.कहा.पार्टी एक साथ दिग्गजों को खोया

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-कांग्रेस नेताओं ने झीरम घाटी हत्याकाण्ड में निशाना बनाए गए दिवंगत नेताओं को नम आंखों से याद किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा दिवंगत नेताओं को लोग कभी नहीं भूलेंगे। इस दौरान सभी नेताओं ने नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
 
                      बस्तर संभाग के झीरम घाटी में 25 मई 2013 को हुए नक्सली हमले में प्रदेश कांग्रेस के दिवंगत शीर्ष नेताओं को याद किया गया। सभी नेताओं ने कांग्रेस भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दिवंगत नेताओं को श्रद्धा सुमन भेंट की। साथ ही शहीद पुलिस कर्मियों को भी श्रद्धांजलि दी। 
 
                   कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान बताया कि 25 मई 2013 को कांग्रेस के परिवर्तन यात्रा के दौरान पूरे प्रदेश का भ्रमण करने के बाद यात्रा बस्तर पहुंची। सुकमा कार्यक्रम के बाद वापसी के दौरान झीरम घाट में नक्सलियों ने हमला कर दिया। तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्याचरण शुक्ल, बस्तर टाइगर महेन्द्र कर्मा, उदय मुदलियार, दिनेश पटेल समेत प्रदेश के कांग्रेस नेता और पुलिस कर्मियों की मौत हो गयी।
 
                नक्सली हमले में शिकायर नेताओं को याद करते हुए कांग्रेस नेताओं ने दो मिनट का मौन रखा। महापौर रामशरण यादव ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। कांग्रेस ने देश के लिए हमेशा बलिदान दिया है। झीरम घाटी में दिवंगत नेताओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
 
                 श्रद्धांजलि सभा में विधायक शैलेष पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, नगर निगम बिलासपुर सभापति शेख नजीरुद्दीन, शहर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदस्य उपस्थित रहें।
 
TAGGED: ,
close