JIO Google ऑफर:100GB डेटा के अलावा ये मिल रहा फ्री

Shri Mi
2 Min Read

reliance, jio, anil ambani, digital life, indiaमुंबई।रिलायंस JIO लगातार अपने यूजर्स के लिए कुछ कुछ फ्री में दे रही है। अब जियो ने गूगल के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को 100GB हाई स्पीड डेटा फ्री दिया जा रहा है। इसके अलावा JioFi डिवाइस फ्री दी जा रही है। इसके लिए यूजर को सिर्फ 149 रुपए का रिचार्ज कराना होगा और जियो की प्राइम मेंबरशिप लेनी होगी। यह ऑफर 10 अप्रैल 2018 से शुरू हो गया है। MyJio ऐप में 10GB के 10 वाउचर यानि 100GB डेटा मिलेगा। जिसे MyJio एप के माध्यम से 1 साल के भीतर रिडीम किया जा सकता है। साथ ही जियो सिम एक्टिवेशन की तारीख 1 अप्रैल 2018 से पहले नही होनी चाहिए।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

यह ऑफर गूगल होम या क्रोमकास्ट डिवाइस (केवल भारतीय संस्करण) की खरीद पर उपलब्ध है। ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहक, रिलायंस डिजिटल, रिलायंस डीएक्स मिनी, जियो स्टोर से डिवाइस खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि गूगल ने 10 अप्रैल को अपनी दो डिवाइस गूगल होम और गूगल मिनी भारत में लॉन्च की थीं। यह गूगल के स्मार्ट स्पीकर्स हैं। यह एंटरटेनमेंट के साथ आपके कई दूसरे काम भी कर सकता है। जैसे अलार्म लगा सकते हैं। इसके अलावा गूगल पर सर्च करने वाली कई चीजों के जवाब भी इसके पास हैं। यह इंटरनेट से कनेक्ट होने के बाद कई और भी काम कर सकता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close