Recruitment 2022- 1200 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू,इस तारीख तक करें आवेदन, जानें पात्रता और नियम

Shri Mi
3 Min Read

MP NHM Recruitment :  मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल प्रदेश में 1200 पदों पर एनएचएम की तरफ से भर्ती आयोजित की जा रही है। इसके लिए 16 नवंबर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2022 रखी गई है। ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।एनएचएम द्वारा संविदा आधार पर संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अनुबंध 31 मार्च 2023 तक के लिए मान्य होंगे। इसके लिए संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को 12000 रूपए प्रतिमाह मानदेय उपलब्ध कराया जाना है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

शैक्षणिक योग्यता

  • 1200 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता मैं शिक्षा पद्धति में जीव विज्ञान रसायन विज्ञान और भौतिकी के साथ हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सहायक नर्सिंग मिडवाइफरी शिक्षण केंद्र से महिला बहुउद्देशीय कार्यकर्ता सहायक नरसिंह मिडवाइफ का 2 वर्ष का प्रशिक्षण पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • साथ ही मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल का वैध रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष होनी चाहिए। 1 जनवरी 2023 के संदर्भ में अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, निशक्तजन महिला अनारक्षित/ आरक्षित के लिए अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

श्रेणीवार भर्ती प्रतिशत

संविदा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लिए 12 पदों पर भर्ती होनी है। जिसमें 27% पर यानी 334 पद अनारक्षित है। इसके अलावा 10% आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 120 सीट निर्धारित की गई है। साथ ही अनुसूचित जनजाति के लिए 20% यानी 240 पद, अनुसूचित जाति के लिए 16% यानी 194 पद और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27% यानी 324 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जानी है। योग्य उम्मीदवारों आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in पर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया करें पूरा

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होम पेज पर रिक्रूटमेंट ऑफ अप्रॉक्स एनएचएम 1200 संविदा एएनएम पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के लिए आगे बढ़े
  • फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म को सुरक्षित रखें
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close