लाठी चार्ज में दो दर्जन जोगी कार्यकर्ता घायल…समीर को लगे 9 टांके…चढ़ाया गया आक्सीजन

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

30.4  30.2बिलासपुर—-कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर रहे जोगी कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठी भांजी है। लाठी चार्ज के दौरान करीब 22 कार्यकर्ता घायल हुए। सभी को सिम्स में भर्ती कराया गया।  किसानों की मांग को लेकर मरवाही विधायक अमित जोगी, धर्मजीत सिंह, बृजेश साहू, अनिल टाह, संतोष दुबे , बैलगाड़ी से कार्यालय पहुंचे। बिल्हा विधायक सियाराम कौशिक ने बैलगाड़ी चलाया। कार्यकर्ताओं ने हल नांगर भी साथ लाया। लाठी चार्ज से पहले पुलिस ने भीड़ पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसके बाद भी जब कार्यकर्ता टस से मस नहीं हुए तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लाठी भी भाजी। जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए। सभी को सिम्स में भर्ती कराया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           प्रदर्शन में शामिल मरवाही विधायक अमित जोगी ने कहा कि जिले को सूखा ग्रस्त घोषित कर 2 करोड़ के काम प्रत्येक गांव में दिया जाए। अरपा भैंसाझार में पानी लाने सम्बन्धी 7 मांगों को लेकर जिला कार्यालय का एलान किया था। बैलगाड़ी में कार्यकर्ता किसानों के साथ अमित जोगी धर्मजीत सिंह सियाराम कौशिक के नेतृत्व में रैली कलेक्ट्रेट पहुंची। यद्यपि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। लेकिन कार्यकर्ताओं ने बेरिकेट्स पार करने का भरसक प्रयास किया। इस दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई।

समीर को लगे 9 टांके…तिवारी को लगा आक्सीजन

                        30.6  अनियंत्रित भीड़ को काबू करने पुलिस को लाठी का सहारा लेना पड़ा। लाठी चार्ज में समीर अहमाद घायल हो गये। सिर से खून निकलने लगा। संतोष दुबे गजेंद्र श्रीवास्तव विमल त्रिपाठी निशांत तिवारी सिद्धार्थ पांडेय मुकेश सिंह अमितेश तिवारी चित्रकान्त श्रीवास सुमित तिवारी ऋषि तिवारी कान्हा देवांगन मार्गरेट बेंजामिन करण मधुकर समेत जीतू ठाकुर विक्रान्त तिवारी भी घायल हुए। लाठी चार्ज के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं के पैरों को निशाना बनाया। अमित जोगी के निर्देश पर सभी घायल कार्यकर्ताओं को सिम्स भेजा गया।

                                                          जानकारी के अनुसार समीर अहमद बबला के सिर में 9 टाँके लगे है। गजेंद्र श्रीवास्तव और सुमित तिवारी को ऑक्सीजन चढ़ाई गयी है। घायलों का सिटी स्कैन के लिए अन्य अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। घायलों के साथ अमित जोगी भी मौजूद थे।

                           अमित जोगी ने कहा कि सरकार बल पूर्वक किसानों की आवाज़ दबाना चाहती है। किसानों की अवाज़ से सरकार हिलने लगी है। जनता काँग्रेस के कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ को बचाने किसानों को न्याय दिलाने लाठी क्या गोली भी खाने को तैयार हैं। अब लड़ाई छत्तीसगढ़ियो और सरकार के बीच है।

                                            पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष धर्मजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। पहले प्रदेश को किसानों की खुशहाली के लिए जाना जाता था। अब बदहाली ओर किसान आत्महत्या के लिए जाना जाता है। किसानों और कार्यकर्ताओ पर लाठी चला कर सरकार ने मानवता को शर्मसार किया है।

close