टाह का धुआंधार विधानसभा दौरा…बताया…फदहाखार वासियों में विधायक के प्रति आक्रोश..

DSC_0498बिलासपुर— 45 दिवसीय छत्तीसगढ़िया अधिकार यात्रा के तीसवें दिन जोगी कांग्रेस नेता अनिल टाह समर्थकों के साथ बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के फदहाखार पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के बीच छत्तीसगढ़िया अधिकार पत्र और अजीत जोगी का शपथ-पत्र बांटा। टाह ने ग्रामीणों से सवांद किया। बताया कि भाजपा सरकार गरीब किसान और मजदूर विरोधी है। इस दौरान कार्यकर्ताों ने घर-घर जाकर छत्तीसगढ़िया अधिकार यात्रा का स्टीकर भी चिपकाया।

Join WhatsApp Group Join Now

                     फदहाखार के ग्रामीणों से जोगी कांग्रेस नेता और प्रदेश सचिव अनिल टाह पदयात्रा के दौरान सीधे संवाद किया। टाह ने ग्रामीणों को बताया कि फदहाखार ना तो नगर निगम का क्षेत्र और ना ही राजस्व ग्राम…। वन ग्राम में भी पदहाखार का नाम नहीं है। शहर से बहुत करीब होने के बाद भी गांव का विकास नहीं हुआ। फदहाखार की कुल आबादी पन्द्रह हजार से अधिक है। बावजूद इसके गांव के साथ सौतेला व्यवहार सरकार की नाकामी की तरफ इशारा करता है।

                  टाह ने कहा कि पदहाखार में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।ग्रामवासी बदत्तर जिंदगी जीने के लिए मजबूर हैं। यहाँ आने-जाने के लिए ना तो ठीक ठाक सड़क है और ना ही पानी निकासी की व्यवस्था ही है। ग्रामीणों ने टाह से मुलाकात कर बताया कि यहां कुछ गिन चुने घरों में ही बिजली है। पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने से पूरा गांव परेशान रहता है।

                     फदहाखार ग्रामीणों ने बताया कि राशन कार्ड नहीं बनने से सरकार की योजनाओं का उन्हें फायदा नहीं मिल रहा है। चुनाव जीतने के बाद विधायक  ने आज तक दर्शन नहीं दिया।  अनिल टाह के साथ पदयात्रा में एच.पी. लक्ष्मे, कौशिल्या पोर्ते, आशा साहू, कमल कश्यप, दिलीप मिरी, रामलाल साहू, प्रशांत त्रिपाठी, शीतल जायसवाल, बंटी बैसवाड़े, मनीष शर्मा, हितेश देवांगन, नवलकिशोर खरे, लक्ष्मण देवांगन, गुणवंत साहू, सुमित तिवारी, सूर्यवंशी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close