जोगी का नाती मेकाहारा में भर्ती…आंत्र इंफेक्शन का डाक्टरों ने किया आपरेशन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

ambedkar_hospitalबिलासपुर— जोगी का नाती शिवकुमार बैगा रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती है। उसके आंत्र के इंफेक्शन का सफल आपरेशन किया गया है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमीन मेमन और टीम ने बताया कि दोपहर 12 बजे से शुरू होकर आपरेशन करीब  डेढ घंटे तक चला।  डॉ. के अनुसार बच्चा स्वस्थ्य है। जल्द ही घर लौटेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               जनता कांग्रेस छत्तीसगढ प्रवक्ता विक्रांत  ने बताया कि अमित जोगी का 3 वर्षीय दत्तक पुत्र और अजीत जोगी के नाती का रायपुर के मेकाहारा में इंफेक्शन का सफल आपरेशन किया गया है। चार दिन पहले पेण्ड्रा में शिवकुमार को भर्ती किया गया था। स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने जोगी के नाती को बिलासपुर के सिम्स रेफर किया।

                        सिम्स में बाह्य रोग विशेषज्ञ सर्जन नही होने के कारण शिवकुमार बैगा को आपरेशन के लिए मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया। अमित जोगी समेत ऋचा जोगी ने बच्चे के आंत में इंफेकशन की जानकारी दी। मेकाहारा के बाल रोग विशेषज्ञ डा.मेमन और उनकी टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक शिवकुमार के आंत्र इंफेक्शन का सफल आरपरेशन किया। इस दौरान अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी भी मौजूद थीं।

                           मालूम हो कि मरवाही विधानसभा के धनेली गांव निवासी चैती बाई का नसबंदी काण्ड के दौरान मौत हो गयी थी। उस समय शिवकुमार मुश्किल से 6 महीने का था। शिवकुमार को विधायक अमित जोगी ने बेहतर परिवरिश के लिए गोद लिया। बीच में एक मामला सामने आया कि शिवकुमार का वजन सामान्य बच्चों से कम है। मामले को लेकर जोगी पार्टी के नेताओं ने कलेक्टर और पुलिस कप्तान कार्यालय का घेराव किया था। जोगी समर्थकों ने भाजपा की महिला नेत्री पर जोगी के खिलाफ राजनीतिक साजिश करने का आरोप लगाया था।

close