जोगी कांग्रेस का एलान..करेंगे धान सत्याग्रह..समिति रखेगी नजर..वरिष्ठ नेताओं ने कहा..दी जाए एकमुश्त राशि

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—-जनता कांग्रेस नेताओं ने अमित जोगी की अगुवाई में बैठक कर धान सत्याग्रह करने का एलान किया है। बैठक में फैसला लिया गया कि सरकार किसानों से एकमुश्त 2500 समर्थन मूल्य में धान खरीदे। वहीं मामले में लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने बताया कि गांव के लोग ही हमारी आत्मा है। धान खरीदी में हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा। रेणु जोगी ने बताया कि छत्तीसगढ़ का किसान की एक ही मांग है कि सरकार किसानों से पूरा धान खरीदे और पूरा पैसा दे।
 
                          जनता कांग्रेस नेताओं ने बैठक कर सरकार की धान खरीदी की रणनीति को लेकर घेराव का फैसला किया है। बैठक में फैसला किया गया कि पिछले साल 2019 मे धान खरीदी में पुरानी अव्यवस्था की पुनरावृत्ति ना हो। इस बात को लेकर सरकार का घेराव किया जाएगा। बिलासपुर मे बिलासपुर लोकसभा स्तरीय बैठक कर “धान सत्याग्रह” का नेताओं ने एलान किया है।
 
            बिलासपुर में जनता कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की कोटा विधायक रेणु जोगी,धर्मजीत सिंह  अमित जोगी के साथ कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में धान खरीदी को लेकर चर्चा हुई। सरकार की नीतियों की आलोचना के साथ किसानों के हक की लड़ाई लड़ने का विधानसभा वार फैसला  किया गया। इसके अलावा कई महत्वपुर्ण प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई।
 
एकमुश्त दी जाए किसानों को राशि
 
             धान सत्याग्रह के एलान के साथ ही पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि धान सत्याग्रह के तीन प्रमुख उद्देश्य होंगे। धान का एक एक दाना खरीदा जाए। किसानों को  2500 रुपए का समर्थन मूल्य एकमुश्त दिया जाए।  जिस किसान को त्यौहार और शादियों के वक्त धान का मूल्य नहीं मिले। ऐसी खरीदी बिक्री का कोई अर्थ नहीं रह जाता है। अमित जोगी ने कहा कि स्वर्गीय अजीत जोगी ने धान खरीदी की प्रक्रिया का शुभारंभ किया था। ठीक इसके विपरीत 2019 से सरकार ने किसानों को ठगने का काम शुरु किया है। 
 
              हमारी मांग है कि किसानों को उनके हक का पूरा 2500 रूपये एकमुश्त दिया जाए।  पिछली बार किसानों को कभी टोकन सिस्टम के नाम पर तो कभी लिंक फेल और कांटा खराब होने के नाम पर परेशान किया गया। लेकिन इस बार हम ऐसा नहीं होने देंगे। इसके लिए जोगी कांग्रेस पार्टी की तरफ से  किसानों के बचाव के लिए निगरानी समिति बनाया जाएगा। समिति के सदस्य धान खरीदी की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
 
निगरानी समिति का गठन
 
                       बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु जोगी ने सरकार पर प्रहार किया. रेणु जोगी ने कहा कि दूध का जला छाछ भी फूंक फूंक कर पीता । हम भी 2019 के सरकार की नीतियों को देखते हुए अपनी निगरानी समितियों को किसानो की हक की लड़ाई लड़ने के लिए आदेशित कर रहे हैं। 2500 रुपए का समर्थन मूल्य जो इनके घोषणा पत्र का हिस्सा है।
 
हमारी आत्मा गांव में
 
               लोरमी विधायक और पार्टी विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह ने किसानों की पीड़ा को सबके सामने रखा। कहा कि गांव में बसे लोग ही हमारी आत्मा है। किसानों को हो रही असुविधाओं के खिलाफ सारी अव्यवस्थाओं की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा।  सभी कलेक्टरों को ज्ञापन दिया जाएगा। धर्मजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं को गांव का दौरा करने और किसानों की तकलीफों को जानने का निर्देश दिया। 
 
                           बैठक में “धान सत्याग्रह” को लेकर 5 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया।  ब्लाक वार निगरानी समिति बनाया जाएगा। जिलों कलेक्टर को ज्ञापन देंगे। सभी 2205 खरीदी केंद्रो का कार्यकर्ता करेंगे। सभी ब्लाक मे किसान सभा लिया जाएगा। धान सत्याग्रह मे बिलासपुर, बिल्हा, बेलतरा, मस्तूरी तखतपुर, मुंगेली, पथरिया, लोरमी, सभी विधानसभाओं से बड़ी मात्रा में कार्यकर्ता और नेता शामिल होंगे। बैठक से जुड़ी सभी जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विक्रांत तिवारी ने दी।
close