हाथ जोड़ो पदयात्रा का..पूर्व विधायक चन्द्रप्रकाश को कमान..बूथ तक जाएंगे…हाथ मिलाकर गिनाएंगे सरकार उपलब्धियां

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने बताया कि 26 जनवरी को “हाथ से हाथ जोड़ो”यात्रा का आगाज होगा। यात्रा कार्यक्रम बूथ,सेक्टर, ज़ोन  स्तर पर आयोजित किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर में आयोजित होने वाले पदयात्रा का पर्यवेक्षक पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपाई को बनाया है।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने बताया कि शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी अन्तर्गत चार ब्लाक में 26 जनवरी से दो माह तक बूथ ,सेक्टर और ज़ोन स्तर पर हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के निर्देश पर देश स्तर पर किया जाएगा।
     विजय पाण्डेय ने बताया कि जिले के सभी ब्लाक पर्यवेक्षकों की सूची पीसीसी को अनुमोदन के लिए भेजा गया था। ब्लाक क्रमांक एक का पर्यवेक्षक राकेश शर्मा और समीर अहमद को बनाया गया है। इसी तरह ब्लाक क्रमांक 02 का पर्यवेक्षक राजेश पांडेय, पिंकी निर्मल बतरा, ब्लाक क्रमांक 3 का पर्यवेक्षक विष्णु यादव के साथ राजेश शुक्ला और ब्लाक क्रमांक 4 का पर्यवेक्षक शेखर मुदलियार और नसीम खान को बनाया गया है।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि  बूथ स्तर पदयात्रा में सभी कांग्रेसी भूपेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ को जनता तक पहुचाएंगे। केंद्र की मोदी सरकार के असफल अर्थिकनीतियों की पोल खोलेंगे । बढ़ती महंगाई ,भ्र्ष्टाचार, बेरोजगारी, डूबता बैंक ,किसान विरोधि नीति, जीएसटी से छोटे और मंझोले व्यवसायियो की परेशानी को जनता को सामने रखेंगे। इसके अलावा  ज्वलन्त मुद्दों से भी जनता को अवगत कराएंगे।
पदयात्रा में निर्वाचितजन प्रतिनिधि, सँगठन पदाधिकारी,प्रदेश  पदाधिकारी, विधायक,महापौर निगम ,बोर्ड, आयोग के पदाधिकारी, पार्षद, एमआईसी सदस्य, एल्डरमेन,  शहर कांग्रेस ,सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी ,महिला कांग्रेस,सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई ,आईटी सेल सोशल मीडिया सहित सभी अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगें। 
close