पुलिस की संयुक्त कार्रवाई–9 जुआरी गिरफ्तार.. नगद भी बरामद..सभी के खिलाफ अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- सकरी पुलिस और एन्टी क्राईम की संयुक्त टीम ने सायबर यूनिट के साथ कार्रवाई कर 9 जुआरियों को दांव लगाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों के पास से नगद समैेत 52 पत्ती भी बरामद किया गया है।
                           सकरी थानेदार ने बताया कि मुखबीर की जानकारी के बाद ग्राम अमेरी बगीचापारा में जुआ खेलते 9 जुआरियों को धर दबोचा गया है। सभी जुआरियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज हुआ है। जुआरियों के पास से कार्रवाई के दौरान   63000 रूपये नगद और 52 पत्ती बरामद हुआ है। 
पकड़े गए जुआरियों का नाम
1) गणेश राम मेहर पिता सुखदेव मेहर निवासी मेड़पार बाजार बिलासपुर।                2)संतोष सुनहरे पिता रघुनंदन सुनहरे निवासी बगीचापारा अमेरी सकरी ।                3)सुनील साहू पिता सदन लाल साहू निवासी नयापारा सिरगिट्टी बिलासपुर।                      4) बृजेश कछुवाहा पिता एम एल कछुवाहा निवासी मोती काम्प्लेक्स पुराना बस स्टेंड। 5)त्रिलोकी वर्मा पिता हेमलाल वर्मा निवासी विष्णु चौक तिफरा थाना सिरगिट्टी ।                6) सुरज दास पिता सुंदर दास  निवासी गोविंद नगर सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी ।                 7) कालीचरण यादव पिता दुलेश्वर यादव निवासी मेंड्रा थाना सकरी।                         8)सुनील देवांगन पिता अयोध्या प्रसाद निवासी जूना बिलासपुर सिटी कोतवाली।               9) देवेंद्र धृतलहरे पिता आर एल धृतलहरेनिवासी दैहानपारा अमेरी थाना सकरी ।
              कार्रवाई में थाना प्रभारी सकरी पौरूष पूरे, सहायक उप निरीक्षक जे पी निषाद एंटी काईम और सायबर युनिट उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा के अलावा स्टाफ की विशेष भूमिका रही।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close