पुलिस की संयुक्त कार्रवाई..आधा दर्जन जुआरी गिरफ्तार.. नगद समेत अन्य सामान बरामद..सभी पर अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
‘बिलासपुर—एंटी क्राइम, साइबर यूनिट और सिरगिट्टी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में आधा दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर अलग अलग ठिकानों पर कार्रवाई को अंजाम दिया।आरोपियों से सट्टा पट्टी समेत नगद और अन्य सामान बरामद किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। 
 
पकड़े गए आरोपियों का नाम और पता ठिकाना
 
1) रामायण यादव पिता संतराम यादव निवासी यादव नगर तिफरा सिरगिट्टी बिलासपुर
2) अमित यादव पिता बलराम यादव निवासी तिफरा थाना सिरगिट्टी बिलासपुर।
3) दिलीप साहू पिता श्यामलाल निवासी यादव नगर तिफरा सिरगिट्टी बिलासपुर।
4) शुभम ध्रुव पिता चन्द्र कुमार ध्रुव निवासी गैंग खोली सिरगिट्टी सिरगिट्टी बिलासपुर।
5) लालू यादव पिता रामकुमार यादव निवासी लोको खोली सिरगिट्टी लिरगिट्टी बिलासपुर।
6) अजय शंकर यादव पिता पी.आर. यादव निवासी गोविन्द नगर सिरगिट्टी सिरगिट्टी बिलासपुर। 
 
            एडिश्नल एसपी जायसवाल ने बताया कि मुखबीर से सिरगिट्टी पुलिस को जानकारी मिली कि थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीम ने धावा बोला। सट्टा पट्टी के साथ आरोपियों को धर दबोचा गया। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ 4 ‘‘क‘‘ जुआ एक्ट का अपराध कायम किया गया है।
close