पुलिस की संयुक्त कार्रवाई..लाखों रूपयों का प्रतिबंधित सिरप बरामद..दो आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—सिरगिटटी पुलिस टीम ने कार्रवाई कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है। बरामद सिरप करीब 1 लाख 57 हजार रूपयों से अधिक है। मामले में खुलासा कर पुलिस कप्तान पारूल माथुर ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया है।  
 
                         बिलासागुड़ी में पुलिस कप्तान ने खुलासा किया कि सिरगिट्टी पुलिस ने कार्रवाई कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोल्ड सिरप बरामद किया है। सिरगिट्टी पुलिस को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति सहयोगी के साथ काले रंग की मोटर सायकल काले रंग में प्रतिबंधित कोडीनयुक्त फेन्सीकॉफ सिरप का परिवहन कर रहा है। 
 
                 जानकारी के बाद पुलिस टीम ने  नारकोटिक्स सेल के साथ योजनानुसार ग्राम धूमा मोड के पास घेराबंदी कर धर दबोचा। मोटरसायकल सवार दो व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ की कार्रवाई की गयी। आरोपियों ने अपना नाम अविनाश दुबे और राहुल उर्फ रेहान मिश्रा बताया। आरोपियों के कब्जे से 2 बैग को खोलकर पड़ताल किया गया। पुलिस टीम ने दोनो बैंग से प्रतिबंधित कोडीनयुक्त फेन्सीकॉफ सिरप की 525 शीशियों को बरामद किया गया। 
 
                   पूछताछ के दौरान दोनो आरोपी अविनाश दुबे उर्फ सोनी ने कफ सिरप को कटनी मध्यप्रदेश से लाना बताया। प्रतिबंधित कोडीनयुक्त फेन्सीकॉफ सिरप को सप्लाई करने घर ले जा रहा था। आरोपी ने बताया कि सिरप सप्लाई का काम राहूल मिश्रा उर्फ रेहान के माध्यम से करता है। दोनो आरोपियों से कुल 525 प्रतिबंधित कोडीनयुक्त फेन्सीकॉफ सिरप जप्त किया गया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 21,22 का अपराध दर्ज किया गया। विधिवत गिरफ्तार कर दोनों को  न्यायालय के हवाले किया गया।
 
पकड़े गए दोनो आरोपी
1) अविनाश दुबे उर्फ सोनी निवासी कल्याणवाग राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा
2) राहुल उर्फ रेहान मिश्रा निवासी राजकिशोर नगर फेस-1 पानी टंकी के पास
 
                आरोपियों की धर पकड़ कार्रवाई में निरीक्षक सुरेन्द्र स्वर्णकार, चकरभाठा थाना प्रभारी मनोज नायक, सागर पाठक सायबर सेल,प्रसाद सिन्हा थाना प्रभारी सकरी, अशोक चौरसिया  हेमन्त सिंह, अतुल सिंह, दीपक उपाध्याय, सत्य पाटले और  विवेक राय की प्रमुख भूमिका रही।
close