Google search engine

पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई…फरार होने से पहले पांच सटोरिया गिरफ्तार….सभी आरोपी आईपीएल पर दांव लगाते रंगे पकड़ाए

बिलासपुर— पुलिस ने आनलाइन जुआ खेलते पांच आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा है। चकरभाठा और एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 2 नग लैपटाप, 6 नग एन्ड्रायड मोबाईल ,9 नग अलग अलग कंपनी के सिम  और नगदी बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी के साथ ही धारा  6,7, छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध भी दर्ज किया गया है। 
चकरभाठा पुलिस के अनुसार मुखबीर से जानकारी मिली कि रायल एलिगेेंस कालोनी परसदा के मकान मे कुछ व्यक्ति गुजरात और मुंबई के आईपीएल क्रिकेट मैच  पर दांव लगा रहे हैं। खबर पुख्ता होने की सूचना पर संयुक्त  पुलिस टीम ने मौके पर धावा बोला।
पुलिस को देखते ही सटोरियों ने भागने का प्रयास किया। आरोपी को पकड पुलि से मोबाईल चेक करने के दौरान  व्हाटसअप मे सटटा खिलाने संबधी लेन देन का प्रमाण पाया। पूछताछ करने पर आरोपी ने चार अन्य साथियो के साथ आईपीएल क्रिकेट मैच मे अन्य लोगो से  मोबाईल के माध्यम से सटटा खिलाना स्वीकार किया। आरोपी के साथियों को निशानदेही पर एलिगेंस कालोनी के एक मकान से पकड़ा गया। 
आरोपियों के कब्जे से 02 नग लैपटाप 06 नग एन्ड्रायड मोबाईल 09 नग अलग अलग कंपनी का सीम और नगदी बरामद किया गया है। आरोपियो पर अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
 पकड़े गए आरोपियों का नाम सुहैल कुरैशी निवासी करगीरोड कोटा,संदीप वैष्णव निवासी मोहार रोड करगी कोटा, अभिषेक साहू निवासी भाटापारा,देव केशरवानी निवासी भाटापारा,राहुल सिंह  निवासी. तुलसी नगर कोरबा है। पकड़े गए सभी आरोपी वर्तमान में परसदा और भाटापारा क्षेत्र में निवास करते हैं।

Join WhatsApp Group Join Now

close
Share to...