पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई..2 दिन में लाखों रूपयों की वसूली..वाहन चालकों में हाय-तौबा..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-यातायात पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर जिले के कमोबेश सभी थानों मेें चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में पुलिस विभाग के राजपत्रित अधिकारियों ने भी शिरकत किया। कार्यवाही के दौरान जिले में कुल 933 वाहन चालकों से कुल 3,19,300रुपये समन शुल्क वसूला गया है। 
                      एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिला स्तर पर कमोबेश सभी थानों में यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर  ,तीन सवारी ,मोडिफाइड साइलेंसर, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गयी। बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर भी पेनाल्टी लगागया।  प्रेशर हॉर्न का उपयोग, सिग्नल जंप करने वालों पर एक्शन लिया गया।, बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर भी जुर्माना लगाया गया। 
       उमेश कश्यप ने बताया कि पिछले 2 दिनों में बिलासपुर वाहन चेकिंग के दौरान 1456 प्रकरणों में 4,95,500 समन शुल्क वसूल किया गया है
थानावार कार्रवाई की जानकारी
 एडिश्नल एसपी ने बताया कि जिले के सीटी कोतवाली पुिस ने 18 कार्रवाई में 5400 रूपयों की वसूली को अंजाम दिया है. इसके अलाव ा , तोरवा थाने .101 में 30500, तारबाहर थाना ने 25 मामले में 7500, सरकन्डा थाना ने 36 मामले में 10800, कोनी पुलिस ने 62 प्रकरण में  19300, सिरगिट्टी पुलिसने 72 कार्रवाई में 21600, चकरभाठा पुलिस ने 58 प्रकरण मैें  17400, सिविल लाइन पुलिस ने 40 में 12400, सकरी थाना ने 16 प्रकरण में  5400, यातायात पुलिस ने 174 में 73900, रतनपुर पुलिस ने 10 मामले में 3000, पचपेढ़ी थाना ने 14 मा्मले में 2800, तखतपुर पुलिस ने 11 मामले में 3300, मस्तूरी ने 32 में 9600, कोटा थाना में  42 मामलो में 12600, सीपत पुलिस ने 129 में 56000, बेलगहना पुलिस ने 76 में 23400 और जूनापारा में 17 प्रकरणों में  3400 रूपए जुर्माना वसूला गया है। कुल 933 प्रकरण में पुलिस ने  3,19,300 रूपए जुर्माना किया है।
close