मंत्रालय से अचानक गायब हुए ट्रेजरी संयुक्त संचालक..तलाश में राजधानी पुलिस का दावा..जल्द मिलेंगे राजेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—ट्रेजरी विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर राजेश श्रीवास्तव एक दिन पहले मंत्रालय से  अचानक लापता हो गये है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया है। इधर राजेश श्रीवास्तव के परिवार में भी हडकम्प है। करीब 56 साल के राजेश श्रीवास्तव का होमटाउन बिलासपुर है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         ज्वाइंट डायरेक्टर राजेश श्रीवास्तव एक दिन पहले मंत्रालय से लापता होने के बाद रायपुर से बिलासपुर तक सनसनी फैल गयी है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार राजेश  श्रीवास्तव एक मार्च को पत्नी के साथ अपने ट्रांजिट आवास मेस से कार्यालय गए थे। राजेश श्रीवास्तव जब कार्यालय पहुंच गए तो उनकी पत्नी कार लेकर आवास लौट आयी।

                देर शाम जब पत्नी कार लेकर कार्यालय पहुंची तो राजेश श्रीवास्तव नही मिले। इसके बाद परिजनों ने तत्काल राजेश श्रीवास्तव को काॅल किया। लेकिन मोबाइल बंद पाया गया। जानकारी के बाद कार्यालय में भी हड़कम्प मच गया। इसके बाद कार्यालय में लगे सीसीटीवी को खंगाला गया। फुटेज से जानकारी मिली कि दोपहर करीब 12 बजे राजेश श्रीवास्तव कार्यालय से बाहर निकले हैं। ।

               मामले की जानकारी राखी थानापुलिस तक पहुंची। रिपोर्ट भी दर्ज किया गया। वहीं ट्रेजरी के ज्वाइंट डायरेक्टर के गायब होने की सूचना के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है। रायपुर एडिशनल एसपी लखन पटले ने  बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही राजेश श्रीवास्तव को खोज लिया जाएगा।

Share This Article
close