पुलिस का संयुक्त अभियान..यातायात कार्यालय और थाना में पौधरोपण..ncc कैडेट ने बांटा पौधा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—विश्व पर्यावरण दिवस पर यातायात पुलिस और अन्य सामाजिक संगठनों ने मिलाकर यातायात मुख्यालय प्रांगण में पौध रोपण किया। साथ ही यातायात थानों में भी पौधा लगाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात  रोहित बघेल, उप पुलिस अधीक्षक यातायात ललिता मेहर सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य,अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन, और एनसीसी केडेस ने सत्यम चौक में वाहन चालकों के बीच पौधे का वितरण भी किया।
 
                    पौधरोपण के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित बघेल ने बताया कि वृक्ष हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। जीवन में इनका महत्व किसी भी दवा से कम नहीं है। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के साथ ही ऑक्सीजन और विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाने में बृक्ष सहायक होते  हैं।
 
                उप पुलिस अधीक्षक यातायात ललिता ने बताया कि वृक्ष हमारे जीवन के अभिन्न अंग है। इनके बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है।
 
         पौधरोपण के संपूर्ण कार्यक्रम में एनसीसी के लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा, मुकेश साहू,अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ईस्ट जोन के पदाधिकारी निलेश गुप्ता, शलभ चतुर्वेदी, रितेश गुप्ता दिव्या चतुर्वेदी,पूनम, मनीषा चौहान, संगीता शर्मा,नितिन मनहरण सिंह, रोल जिला रोड सेफ्टी सेल के सब इंस्पेक्टर उमा शंकर पांडे के अलावा यातायात का स्टाफ ने पौधरोपण अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
 
                   उप पुलिस अधीक्षक  ललिता मेहर, अंतरराष्ट्रीय मानव संगठन और एनसीसी के लेफ्टिनेंट आशीष शर्म के अलावा एनसीसी के कैडेटों ने सत्यम चौक में भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के ऑक्सीजन देने वाले पौधों का वितरण किया।
TAGGED:
close