फरियादियों ने कहा…समिति अध्यक्ष के खिलाफ साजिश..शानुल समर्थकों ने की है मारपीट..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG20171004151948बिलासपुर—जोरापार स्थित नवयुवक दुर्गा समिति और स्थानीय लोगों ने सरकंडा थाना में शानुल खान के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत कर्ताओं ने बताया कि दुर्गा समिति के अध्यक्ष को बिना किसी आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जबकि शानुल खान और उनके समर्थकों ने दूसरे गुट के साथ मारपीट की। विवेक सिंह के साथ शानुल का विवाद हुआ ही नहीं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            मालूम हो कि विजयदशमी के दिन जोरापारा स्थित नवयुवक दुर्गा समिति और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया था। इसी दौरान किसी ने पंडाल से कुछ दूर खड़ी 9 मोटरसायकल को आग के हवाले कर दिया। खबर मिलते ही सरकंडा पुलिस नवयुवक दुर्गा समिति के अध्यक्ष विवेक सिंह ऊर्फ टोनी सिंह को पकड़कर थाना भेज दिया।

                आज विवेक सिंह के समर्थकों ने सरकंडा थाना पहुंचकर बताया कि मामले में नवयुवक दुर्गा समिति के किसा कार्यकर्ता हाथ नहीं है। मारपीट के समय विवेक सिंह मौके पर था ही नहीं। पुलिस को लिखित शिकायत कर अनिल राठौर ने बताया कि आगजनी के समय विवेक सिंह दुर्गा विसर्जन के लिए गया था। अनिल राठौर के अनुसार विजयदशमी के दिन दुर्गा पंडाल के पास किसी बात को लेकर दो गुटों में लड़ाई हुई। लोगों ने शानुल और उसके समर्थकों खदेड़ दिया। करीब आधे घण्टे बाद शानुल खान 30-40 साथियों के साथ हाथ में हथियार लेकर दूसरे गुट के साथ मारपीट करने लगा। जबकि मारपीट में दुर्गा समिति का कोई सदस्य नहीं था।

                         मारपीट की घटना के दौरान किसी ने पास में खड़ी मोटरसायकल को आग के हवाले कर दिया। खबर लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी। शक के आधार पर नवदुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष विवेक सिंह ऊर्फ टोनी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि घटना के समय विवेक सिंह मौजूद ही नहीं था। मारपीट करने वालों को मैने  देखा है।

                     अनिल राठौर ने बताया कि हमने आज लिखित में सरकंडा पुलिस को मामले की जानकारी दी है। थाना प्रभारी को बताया कि विवेक सिंह बेकसूर है। उसके खिलाफ साजिश हुई है।

close