2023 में इन राशियों पर रहेगी गुरु बृहस्पति की विशेष कृपा,धन लाभ के साथ भाग्योदय के प्रबल योग

Shri Mi
3 Min Read

Jupiter Planet Transit In Aries: ज्योतिष शास्त्र अनुसार गुरु ग्रह गोचर करने में लगभग 1 साल का समय लेते हैं। साथ ही गुरु ग्रह को ज्योतिष में वृद्धि और समृद्धि का कारक माना जाता है। इसलिए गुरु ग्रह का गोचर(Jupiter Planet Gochar 2023) अहम माना जाता है। आपको बता दें कि गुरु ग्रह साल 2023 में मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर (Jupiter Planet Transit In Aries)  करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

Join Our WhatsApp Group Join Now

सिंह राशि: आप लोगों को गुरु बृहस्पति का गोचर शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे भाग्य और विदेश का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आर्थिक मामलों में किया गया आपका प्रयास फलीभूत होकर लाभ प्रदान करेगा। आप कोई निवेश करना चाह रहे हैं भविष्य के लिए तो आपके लिए यह समय बेहतरीन साबित है। आप इस समय व्यापार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं।, जो सुखद साबित हो सकती है।

तुला राशि: गुरु ग्रह का गोचर आप लोगों को अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली से सप्तम भाव में गोचर करने जा रहे हैं। जिसे वैवाहिक जीवन और साझेदारी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से आप भरपूर सहयोग पाएंगे। वहीं घर- परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। वहीं साझेदारी के काम में आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है।

कर्क राशि: आप लोगों के लिए गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव में होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। घर में भौतिक सुखों की वृद्धि होगी। घर और वाहन की चाहत भी पूरी हो सकती है।

वहीं कारोबार में आपको नए ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे आपको अच्छा लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से तालमेल बेहतर होगा और कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ हो सकती है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको नौकरी का ऑफर मिल सकता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close