Guru Planet: 1 फरवरी को देवताओं के गुरु बृहस्पति युवा अवस्था में करेंगे प्रवेश, इन 4 राशि को मिल सकता है अपार पैसा और पद- प्रतिष्ठा

Shri Mi
3 Min Read

Guru Planet: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह कुमार, युवा और वृद्ध अवस्था में गोचर करते हैं। जिसमें वह युवा अवस्था में सबसे तेजी से फल प्रदान करते हैं। आपको बता दें कि देवगुरु बृहस्पति (Jupiter Planet) 1 फरवरी 2023 को अपनी युवा अवस्था में प्रवेश करेंगे। मतलब यह 12 से 18 डिग्री तक भ्रमण करेंगे। जिससे 4 राशि के जातकों को इस अवधि में धनलाभ और मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

Join Our WhatsApp Group Join Now

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

देवगुरु बृहस्पति का युवा अवस्था में प्रवेश करना कन्या राशि के जातकों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव में गुरु ग्रह ने राजयोग का निर्माण किया है। साथ ही गुरु ग्रह की दृष्टि आपके लाभ स्थान पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपके जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आकस्मिक धनलाभ भी हो सकता है। पुराने निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं।

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों को गुरु ग्रह का युवा अवस्था में जाना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में हंस राजयोग बनाकर विराजमान हैं। इसलिए इश समय जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वहीं जो लोग प्रेम विवाह करना चाह रहे हैं, उनके फरवरी के बाद योग बन रहे हैं। साथ ही अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं, तो आपको किसी पद की प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

गुरु बृहस्पति का युवा अवस्था में प्रवेश करना धनु राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में विराजमान हैं। जिससे हंस राजयोग बन रहा है। इसलिए इस समय आपके भौतिक सुखों में वृद्धि हो सकती है। साथ ही आप वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उनको अच्छी सफलता मिल सकती है। समाज में मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। पैतृक संपत्ति भी मिल सकती है। साथ ही करियर में भी आपको यह समय अच्छा है।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों को गुरु ग्रह का युवा अवस्था में जाना आर्थिक रूप से लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि गुरु ग्रह आपके कर्म भाव पर हंस राजयोग बनाकर स्थित हैं। साथ ही इनकी दृष्टि आपके धन भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उनका मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है। प्रमोशन के भी आसार हैं। वहीं जो लोग प्रापर्टी और रियल स्टेट से जुडे़ हुए हैं, उनको यह समय अच्छा रहने वाला है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close