करणी सेना ने दुहराया महाराणा का संकल्प..देश की प्रतिष्ठा सर्वोपरि..शिक्षा का जलाएंगे अलख

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- भारतीय संस्कृति, परम्परा और मातृभूमि के प्रति तम मन धन से समर्पित राजपूत करणी सेना के 15 वा स्थापना दिवस आन बान शान के साथ कोविड प्रोटोकाल के दिशा निर्देश में मनाया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतिज्ञा इंद्राज सिंह ठाकुर की टीम ने स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में गणमान्य लोगों को क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया।
 
                           करणी सेना स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद अरुण साव,बेलतरा विधायक रजनीश सिंह,तखतपुर नगर पंचायत उपाध्यक्ष वंदना बाला सिंह,छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रतिज्ञा इंद्राज सिंह समेत राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी, सदस्य और समाज के लोग शामिल हुए।
 
                    कार्यक्रम के दौरान करणी सेना पदाधिकारियों ने संगठन के इतिहास और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। समाज को एक जुट होकर देश, संस्कृति और सामाजिक प्रतिबद्धताओं के प्रति सजग रहने को कहा। साथ ही शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
 
                             करणी सेना पदाधिकारी ने बताया कि कोरोना काल के दौरान संगठन और पदाधिकारियों समेत सदस्यों ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को बखूबी से निभाया है। इसे लम्बे समय तक याद रखा जाएगा। कोरोना काल के दौरान करणी सेना के सेवाभाव और समर्पण को आज भी याद किया जाता है। इसके लिए संगठन को अनेक मंचों से कई बार सम्मानित भी किया गया है।
 
             कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलन के बाद उपस्थित अतिथियों को पौधा भेंट किया गया। महाराणा प्रताप के बताए गए रास्तों पर अमल का सभी ने संकल्प लिया।
 
                  कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री जयश्री राजपूत,भूतपूर्व प्रदेश अध्यक्षा अर्चना सेंगर,प्रदेश मीडिया प्रभारी गुंजन ,प्रदेश सचिव ललिता सिंह ,दुर्ग जिलाध्यक्ष सिंधु चंदेल,कवर्धा जिलाध्यक्ष रवि सिंह परिहार,प्रद्युम्न सिंह,ब्रिज ठाकुर,मुंगेली जिलाध्यक्ष विनिया सिंह,मुंगेली जिला संगठन मंत्री वर्षा विक्रम सिंह, सहित ढेरो संख्या में लोग मौजूद रहें।
 
                          कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला कार्यकारी अध्यक्ष पायल सिंह,जिला महासचिव मीरा सिंह,संगठन मंत्री सत्या सिंह,जिला संयोजक सुनीता सिंह,जिला उपाध्यक्ष राहुल सिंह,जिला उपाध्यक्ष रानी सिंह,जिलाध्यक्ष अन्नपूर्णा सिंह सहित सभी जिला पदाधिकारियों की विशेष भूमिका रही।
TAGGED: ,
close