कटनी से पकड़ाया दुष्कर्म का आरोपी…शादी का झांसा देकर किया था शोषण..चार महीने से था फरार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

city kotwaliबिलासपुर—स्पेशल पुलिस ने चार महीने पहले सिटी कोतवाली थाने में दर्ज दुष्कर्म के आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम वाहिद पिता सुुकरूद्दीन है। आरोपी मध्यप्रदेश में जिला कटनी थाना मझौली का रहने वाला है। पुलिस ने वाहिद को गांव परवापारा से गिरप्तारी की है। आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              स्पेशल टीम ने दुष्कर्म के आरोपी वाहिद को मध्यप्रदेश के कटनी जिला मझौली थाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ करीब चार महीने पहले एक युवती ने दुष्कर्म का दर्ज कराया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वाहिद गांधी चौक स्थित एक हाटल में वेटर का काम करता था। इसी दौरान उसकी जान पहचान एक युवती से हुई। युवती को शादी का झांसा देकर महीनों दुष्कर्म करता रहा।

                                                           इस बीच लम्बे सम्बध के बाद युवती ने वाहिद पर शादी के दबाव बनाया। बावजूद इसके वह आज कल पर टालता रहा। इसी बीच युवती ने युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर महीनों से दुष्कर्म किये जाने की शिकायत सिटी कोतवाली में की। जानकारी मिलते ही युवक बिलासपुर से फरार हो गया। इस दौरान पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

                                  मुखबिर से जानकारी मिलते ही पुलिस की स्पेशल टीम कटनी रवाना हुई। मझौली थाना के परवापारा स्थित घर से युवक को गिरफ्तार किया गया। आज युवक को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share This Article
close