दिल्ली।कोरोना महामारी के चलते फिल्म ‘केजीएफ 2’ की रिलीज डेट लगातार टल रही थी। फिल्म निर्माताओं को सही समय का इंतजार था। लंबे समय बाद आखिरकार ये इंतजार खत्म हो गया है। मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘केजीएफ 2’ की रिलीज डेट सबके सामने आ गई है। इस बात की जानकारी खुद कन्नड़ सुपरस्टार यश ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दी है। रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। यश ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर फिल्म का नया पोस्टर और रिलीज डेट फैंस के साथ साझा की है। यश ने अपने पोस्ट में लिखा,- ‘आज की अनिश्चितताएं केवल हमारे संकल्प में देरी करेंगी, लेकिन जैसा वादा किया गया था, वैसा ही होगा। हम 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में आएंगे।’ सोशल मीडिया पर यश का ये पोस्ट आते ही वायरल हो गया है।
इसके अलावा तरण आदर्श ने भी ट्वीट करते हुए बताया कि फिल्म 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दोखिए पोस्ट-
#KGF2: 14 APRIL 2022 RELEASE… Team #KGFChapter2 finalises the release date: 14 April 2022… Stars #Yash, #SanjayDutt, #SrinidhiShetty and #RaveenaTandon… Directed by #PrashanthNeel… Produced by #VijayKiragandur. #KGF2onApr14 pic.twitter.com/C5QEOKRIys
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 22, 2021
फिल्म ‘केजीएफ 2’ के सामने आये पोस्ट में फिल्म के सारे अहम किरदार नजर आ रहे हैं। ब्लैक एंड व्हाइटल पोस्टर बेहद दमदार हैं। फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील ने भी फिल्म का पोस्ट शेयर कर फ्रेंचाइजी के फैंस को रिलीज डेट बताई है। फैंस की तरह ही फिल्म की टीम भी बेहद एक्साइटेड है। फिल्म में अधीरा के अहम रोल में नजर आने वाले संजय दत्त ने भी फिल्म का पोस्ट शेयर किया है और अपने फॉलोअर्स को रिलीज डेट की जानकारी दी है।
बता दें, ‘केजीएफ 2’ का ट्रेलर रिलीज हुए काफी लंबा वक्त बीत चुका है। ऐसे में फैंस को कन्नड़ स्टार यश की फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इसका पहना भाग भी लोगों को खूब पसंद आया था। बाहुबली की तरह ही केजीएफ चैप्टर 1 को भी फैंस ने खूब पसंद किया था और पूरे देश में फिल्म के चर्चे थे। अब केजीएफ चैप्टर 2 फिल्म को भी पैन इंडिया 5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।