अमानत में खयानत..ड्रायवर भारी भरकम राशि के साथ फरार..गिरफ्तारी के बाद 80 हजार बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— सिविल लाइन पुलिस ने अमानत में खयानत के आरोपी को घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम वेदप्रकाश ऊर्फ गोलू पिता दशरथ सिंह ठाकुर है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के पास से 1 लाख 60 हजार में से मात्र 80 हजार रूपए नगद बरामद हुए है। इसके अलावा आरोपी से एक 25 हजार की कीमती नई मोबाइल को भी जब्त किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मुकेश कुमार शर्मा ने लिखित शिकायत कर बताया कि उसका हाईटेक बस स्टैण्ड के पास दुकान है। उसका ड्रायवर वेद प्रकाश पिकअप चलाता है।  सामनों की बताए गए ठिकाने में सप्ताई करता है। वेदप्रकाश का मिनीमाता तालापारा  में घर है।  8 अप्रैल को वेदप्रकाश पिकअप से स्टील सामान लेकर बाराद्वार गया। साथ में उसने दुकान का एक लाख 60 हजार 4 सौ रूपए का भुगतान भी लिया। 9 अप्रैल को सुबह घर पहुंचा। अपने घर के सामने पिकअप चाभी के साथ मोबाइल छो़ड़कर रूपये के साथ फरार हो गया।

                     पुलिस ने पार्थी की शिकायत को दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरू की। 18 अप्रैल को जानकारी मिली कि आरोपी सांई मंदिर मिनीमाता नगर तालापारा के आस पास है। जानकारी मिलते ही आरोपी को घेराबन्दी कर धर दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी के पास नगद 80 हजार रूपयों के अलावा 25 हजार की नई मोबाइल को जब्त किया है। 

close