भाई-साथ बहन का किया अपहरण..यहां पहुंचकर किया लड़की से दुष्कर्म..पीड़िता के बयान पर आरोपी को जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Join Our WhatsApp Group Join Now
बिलसापुर—कोनी पुलिस ने अपहरण मामले नाबालिग लड़का और लड़की के आरोपी को गिऱफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म का अपराध कबूल किया। पकड़े गए दुष्कर्मी का नाम जसबीर सिंह ऊर्फ जित्तु है। आरोपी गुरुघासीदास विश्वविद्यालय गेट के सामने, छोटी कोनी का निवासी है।
 
          कोनी पुलिस के अनुसार पीडित ने 9 नवम्बर को रिपोर्ट दर्ज कराया कि किसी ने 17 साल की नाबालिग लड़की और 13 साल के लडके का अपहरण किया है। पुलिस के अनुसार मामले को गंभीरता से लिया गया। दोनों नाबालिगों की पतासाजी तेज की गयी।
 
          कोनी थाना प्रभारी  सुखनंदन पटेल ने बताया कि टीम बनाकर जगह जगह संभावित ठिकानो धावा बोला गकया। 16 नवम्बर को पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि बालक और बालिका को जसीर सिंह के साथ देखा गया है।
 
                    पतासाजी  के दौरान इंन्दु चौक, बिलासपुर में आरोपी जसबीर सिंह उर्फ जित्तु के कब्जे से नाबालिग लडका और लड़की को बरामद किया गया। बालिका ने न्यायालय के सामने अपना बयान दर्ज कराया। बालिका  ने बताया कि आरोपी जसबीर सिंह अपनी मोटर सायकल से भाई के साथ अपहरण कर रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित औरापानी लेकर गया। इसी दौरान आरोपी ने दुष्कर्म को अंजाम दिया।
 
               पूछताछ के बाद आरोपी जसबीर सिंह केखिलाफ आईपीसी की धारा-366, 376 और 4, 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। विधिवत गिरफ्तारी के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी के कब्जे से घटना में उपयोग की गयी मोटर सायकल को बरामद किया गया है।
 
 
 
विशेष योगदान:- *निरीक्षक सुखनंदन पटेल, सउनि फुलेश्वर सिदार , सउनि सुरेन्द्र तिवारी, म.आर शारदा कतलम, आर.महादेव कुजुर, आर.आशीष राठौर, आर.शैलेन्द्र साहू ,आर.विजेन्द्र राजपूत, आर.प्रकाश तिवारी, आर.समारू लकडा, आर.राकेश कुमार साहू, आर.पंचराम रजक।*
 
 
 
close