नाबालिग का अपहरण.फिर दुष्कर्म ..घर में पकड़ाया रैपिस्ट.युवती बरामद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलाससपुर—- सिरगिट्टी पुलिस ने नाबालिग यवती का अपहरण और दुष्कर्म के जुर्म में आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पीड़िता को भी बरामद किया गया है। मामले में युवती के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई की गयी है। फिलहाल आरोपी को न्यायालय के सामने पेश किया गया है। जबकि युवती के उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार 7 मार्च 2021 को थाना पहुंचकर पार्थिया ने बताया कि उसकी 16 साल की बेटी 6 मार्च को रात्रि करीब 8 बजे शौच के  लिए गयी। कुछ देर बाद बाहर से कुत्तों की भौंकने की आवाज आयी। इसी दौरान घर के लोग बाहर निकले। उन्होने देखा कि गांव का ही दीपक सतनामी उसकी बेटी के साथ भाग रहे हैं। इसके बाद उन लोगों ने तत्काल पड़ोस में रहने वाले बंगाली परिवार को बुलाया। बंगाली परिवार के साथ दीपक सतनामी के घर गए। लेकिन दोनों नही मिले।

               अपनी शिकायत में प्रार्थिया ने बताया कि दीपक सतनामी उसकी लड़की पर गलत नीयत रखता है। पहले भी बहला फुसलाकर अपने घर ले गया था। इस बार भी उसी ने नाबालिग लड़की का अपहरण किया है। 

                        सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पतासाजी  शुरू हुई। इसी दौरान जानकारी मिली कि नाबालिग युवती और दीपक के साथ उसके घर में ही है। धावा बोलकर युवती को बरामद किया गया। लड़की ने पूछताछ के दौरान बताया कि दीपक सतनामी बहला फुसलाकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया है। इसके बाद दीपक का जिला अस्पताल में परीक्षण कराया गया। विवेचना के बाद आरोपी दीपक के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 376(2)(ढ़) के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय के सामने पेश किया गया है।

close