भोपाल में पकड़ाए हत्यारे सूदखोर..बलात्कार,चोरी के आरोपी गिरफ्तार..कोचियों के खिलाफ चला अभियान

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर–एसीसीयू और सकरी पुलिस टीम ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले फरार तीनों सूदखोरों को हबीबगंज भोपाल से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 384,306, 34, पास्को एक्ट का अपराध दर्ज कर जेल दाखिल कराया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध कबूल किया। साथ ही सभी सामान को बरामद किया गया है। 
 
गिरफ्तार आरोपीगण
 
1) जितेन्द्र मिश्रा पिता स्व रामप्रसाद मिश्रा उम्र 36 साल निवासी शुभम बिहार थाना सिविल लाईन।
2) संदीप मिश्रा पिता बालेन्द्र मिश्रा उम्र 30 साल निवासी हांफा थाना सकरी जिला
3) अमित भारते पिता बोधुराम भारते निवासी दलदलिहा पारा थाना सकरी।
 
सकरी पुलिस के अनुसार 16 सितम्बर 2022 को आसमा सिटी निवासी ऋषभ निगम ने देर रात्रि करीब तीन बजे सल्फास जहर का सेवन किया। चिकित्सकीय प्रयास के बाद भी मृतक को बचाया नहीं जा सका। इसके बाद सकरी थाना ने मर्ग कायम किया। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने मृतक सा सुसाइड नोट बरामद किया।
 
                 मृतक के  सुसाइड नोट में पाया गया कि आरोपियों ने कुल 15 लाख रूपए की उधारी पर मूलधन से कई गुना व्याज लिया है। प्रति सप्ताह तीनो आरोपी एक लाख नब्बे हजार रूपये की वसूली करते हैं। सूदखोरों से तंग आकर आत्महत्या  को मजबूर हूं।
 
                   पुलिस ने सुसाइ़ड नोट मिलने के बाद दोनो आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया। अपराध दर्ज होने के बाद तीनो आरोपी शहर से फरार हो गये। आरोपीगणों के मोबाईल लोकेशन को सायबर सेल के सहयोग से ट्रैक किया गया। टेक्निकल जानकारी के आधार पर आरोपियों को हबीबगंज भोपाल रेलवे स्टेशन के सामने से घेराबंदी कर पकड़ा गया। 
 
                    आरोपियों के कब्जे से ब्याज की रकम के बदले खरीदे गये सामान एक नग केलविनेटर एसी एक नग डाईकिन कंपनी का एसी. एक नग आईफोन एप्पल वाच, एक नग मोबाईल फोन एवं एक स्वीफट कार बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध कबूल किया। आरोपियों को गिरफतार कर  न्यायालय रिमांड पर भेजा गया।
 
शराब के साथ पकड़ाया आरोपी
 
              सिरगिट्टी पुलिस ने गोविन्द नगर सिरगिट्टी के पास मालिकराम वर्मा को 32 पाव देशी मदिरा प्लेन के साथ पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2)59(क) आबकारी एक्ट के तहत् गिरफ्तार किया गया है। 
 
गौमांश परिवहन करते पकड़ाए आरोपी
 
                चकरभाठा पुलिस ने गौमांश परिवहन करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कृषक छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनिय 2004 की धारा 10 के तहत अपराध दर्ज किया है।
 
                    पुलिस के अनुसार नयापारा चकरभाठा निवासी सुमित नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि रहंगी और मुढीपार के दो व्यक्ति  मोटर सायकल से एक सफेद बोरी में रखकर गौमांश का परिवहन करते पकड़ा है। जानकारी के बाद दोनो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोपियों ने अपना नाम नरसिंह रोहिदास और रामनिवास मेहर बताया। दोनो आरोपियों गौमांश परिवहन करते कबूल किया। दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया। मोटरसायकल समेत मांश को भी बरामद किया गया है।
 
 
 शादी का झांसा देकर फिर दुष्कर्म
 
       तोरवा पुलिस ने नाबालिग लड़की को झांसा देकर शारीरिश रिश्ता बनाने वाले आरोपी दीपक जेम्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी देवरीखुर्द अटल आवास का रहने वाला है । पुलिस के अनुसार आरोपी को रायपुर में किराए के मकान से लड़की के साथ बरामद किया गया। पूछताछ के बाद नाबालिक लड़की को परिजनों के हवाले किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है ।
 
सामान के साथ आरोपी चोरी गिरफ्तार
 
हिर्री पुलिस ने लोहे का एंगल खपाने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे ब्यक्ति को पकड़ा है। पूछताछ के आरोपी ने अपना नाम  सुरज सूर्यवंशी निवनासी  बेलमुण्डी होना बताया। आरोपी ने कबूल किया कि ग्राम खजुरी गौठान से मोटर पंप केवल वायर और ग्राम कोपरा रोड स्थित खेत प्लाट से लोहे का एगल को चुराया है। आरोपी के निशानदेही पर सभी सामान को बरामद किया गया। विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया गया। 
 
 
TAGGED:
close