

बिलासपुर—-झूला पर बैठने को लेकर मामूली बात पर नाबालिगों के बीच चाकूबाजी की घटना सामने आयी है। मामला कम्पनी गार्डन का है। नाबालिगों के बीच पहले तो गाली गलोच हुआ। इसके बाद दो नाबालिगों ने चाकू से पैर पर हमला किया। फिर दोनो फरार हो गए। शिकायत के बाद दोनो नाबालिगों को पकड़ा गया है।
पुलिस के अनुसार मगरपारा निवासी गौरव यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने साथी रघुराज यादव के साथ सुबह करीब साढ़े पांच बजे कंपनी गार्डन घूमने गया। करीब 6 बजे के आस पास..जबरापारा थाना सरकंडा नाला निवासी 3 युवक उनके पास आए। और तीनों ने झूले से हटने को कहा। मना करने पर तीनो ने गाली गलौच करना शुरू कर दिया।
इसके बाद दोनो पक्षों में विवाद हुआ और बात मारपीट तक पहुंच गयी। इसी बीच तीनों आरोपियों ने एक होकर धमकाते हुए चाकू से हमला कर दिया। हमले में रघुराज यादव के पैर कट गया। इसके बाद आसपास के लोगो ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।
थानेदार परिवेष तिवारी ने बताया कि पीड़ित से पूछताछ के बाद आरोपियों को पकड़ा गया। यद्यपि इस दौरान आरोपी पुलिस से बचने का प्रयास किया। और दिन भर तखतपुर, सकरी घूमते रहे। लेकिन पुलिस ने पीछा करते हुए दो मुख्य नाबालिक आरोपियों को पकड़ लिया गया। थानेदार ने बताया कि तीसरे आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।