मेरा बिलासपुर

चाकूबाज गिरफ्तार…घायल युवक सिम्स में भर्ती ..पुरानी रंजिश में दिया गया घटना को अंजाम

बिलासपुर— सिरगिट्टी पुलिस ने देर रात चाकूबाजी घटना की जानकारी के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार वारदात को पुरानी रंजिश में अंजाम दिया गया है।
 
                               सिरगिट्टी पुलिस को जानकारी मिली कि कीर्तिनगर में सोनू सिंह को रामायण देवांगन, बुद्धलाल देवांगन, दिपक विश्वकर्मा ने पुराने विवाद पर चाकू से हमला किया है। आरोपिोयं ने सोनू सिंह पर हाथ मुक्के और डंडे से पीटा। मारपीट की घटना में शामिल दीपक विश्वकर्मा ने चाकू से सोनू के पेट पर तेज वार कर दिया। घायल को डायल 112 कीे मदद से सिम्स में भर्ती कराया गया।
 
           एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में आरोपियों को पकड़ने टीम का गठन किया गया। अलग अलग स्थानों पर दबिश दी गयी। बुधवार की दोपहर सिरगिट्टी पुलिस ने चाकूबाजी और मारपीट की घटना में शामिल चारो आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय रिमांड पर जेल भेजा गया।
 
                   गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम दीपक विश्वकर्मा रामायण देवांगन, बुढ्ढा लाल देवांगन है। सभी आरोपी नयापारा सिरगिट्टी के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 34 का अपराध दर्ज किया गया है।


Back to top button
close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker