8 महीने पहले पीड़िता को भगाकर ले गया कोरबा ..लगातार किया अनाचार.अब न्यायालय के हवाले

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- पुलिस को करीब 9 महीने बाद लगातार पतासाजी के बाद नाबालिग पीड़िता को बरामद करने में सफलता मिली है। पीड़िता का अपहरण कर लगातार शारीरिक शोषण के आरोप में आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में दिसम्बर 2021 में पीड़िता के परिजनों ने अपहरण किए जाने का अपराध दर्ज कराया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को आईपीसी की धारा 363, 376 और 4 पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी का नाम भोला ऊर्फ मुकेश यादव है। आरोपी नयापारा सिरगिट्टी का रहने वाला है। 
        सिरगिट्टी थानेदार सागर पाठक ने बताया कि 14 दिसम्बर 2021 को थाना पहुंचकर पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि नाबालिग बेटी 12 दिसम्बर 2021 के दोपहर करीब 12 बजे घर से गायब हो गयी। काफी पतासाजी के बाद भी नाबालिग की जानकरी नहीं मिल रही है। पीडित परिवारने बताया कि नाबालिग का किसी ने शायद अपहरण किया है।
              प्रार्थी की रिपोर्ट को गभीरता के साथ विवेचना में लिया गया। लगातार पतासाजी के साथ ही  संदेही के मोबाईल नम्बर को साइबर के हवाले किया गया। नयापारा सिरगिट्टी संदेही भोला उर्फ मुकेश यादव के कब्जे से बालिका को बरामद किया गया।आरोपी भोला ऊर्फ मुकेश यादव को भी गिरप्तार किया गया।
             पीड़िता ने पूछताछ के दौरान बताया कि आरोपी भोला उर्फ मुकेश यादव बहला फुसलाकर कोरबा लेकर गया।  शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी भोला उर्फ मुकेश यादव को न्यायालय के हवाले किया गया। 
              पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सागर पाठक, सहायक उप निरीक्षक जीवन जायसवाल, आरक्षक संजय यादव और अशोक कोरम  की अहम भूमिका रही।
close