कोटा पुलिस की कार्रवाई..13 लीटर से अधिक शराब बरामद..न्यायालय में पेश किया गया आरोपी

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—-कोटा पुलिस ने शराब का अवैध कारोबार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। रेड कार्रवाई में पुलिस ने 13 लीटर से अधिक शराब भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(2) का अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।पकड़े गए आरोपी का नाम मनोज कुमार पात्रे है। पात्रे ग्राम मोहंदी थाना कोटा का रहने वाला है। 
 
              कोटा पुलिस के अनुसा्र मुखबीर से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति ग्राम मोहंदी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का शराब का कारोबार कर रहा है। जानकारी के बाद बताए गए ठिकाने पर रेड कार्यवाही की गयी। पूछताछ करने पर अपना आरोपी ने नाम मनोज कुमार पात्रे बताया। आरोपी के कब्जे से 13 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया।
 
              आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में थाना प्रभारी  दिनेश चन्द्रा, सहायक उप निरीक्षक हेम सागर पटेल, आरक्षक गोविंदा जायसवाल, मिथलेश, संजय श्याम,आशीष वस्त्रकार,मिथिलेश सोनवानी   की अहम और विशेष भूमिका रही।
TAGGED: , ,
close