दुकान से लाखों का ऊलन पार..शेड तोड़कर हुई चोरी..सिटी कोतवाली का मामला

city kotwaliबिलासपुर—चोरों ने सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पुराना बस स्टैण्ड स्थित एक दुकान को बीती रात निशाना बताया है। चोरो ने ऊलन सामान के साथ नगदी पर हाथ साफ किया है। पीडित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चोर को पकड़ने की बात कही है।

Join WhatsApp Group Join Now

                  बीती रात करबला रोड स्थित कृष्णा काम्प्लेक्स की एक दुकान को चोरों ने निशाना बनाया है। अज्ञात आरोपियों ने एक लाख से अधिक ऊलन के सामान पर हाथ साफ किया है। बताया जा रहा है कि कुछ नगदी भी चोरी हुई है।

                     सिटी कोतवाली पुलिस को दुकान संचालक प्रकाश चावला ने बताया कि सुबह दुकान खोलने के बाद अन्दर गया। सामान विखरा हुआ था। जांच पड़ताल में जानकारी मिली कि चोर दुकान का शेड तोड़कर अन्दर घुसे। उसी रास्ते से बाहर भी निकले हैं। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मुआयना करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

close