जिला में प्रवेश करने वालों का होगा कोविड टेस्ट..CMHO की कोविड से बचने रणनीतियों पर हुई चर्चा..शुक्रवार को 152 में पाए गए 99 पुरूष मरीज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-मुख्य  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रमोद महाजन ने बताया कि अब बिलासपुर जिले में प्रवेश करने वाले सभी को कोविड टेस्ट कराना अनिवार्य होगा। उन्होने यह बात जिले के सभी विकासखण्ड स्तर के कर्मचारियों के बीच बैठक के दौरान कही। महाजन ने कहा कि विकासखण्डों में अधिक से अधिक कोविड सैंपल लिए जाए।
 
               मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.प्रमोद महाजन ने विकासखण्ड के सभी चिकित्सा अधिकारियों और अन्य डॉक्टरों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएमएचओ ने कोरोना की दूसरी लहर को लेकर चिंता जाहिर की। बैठक में कोरोना समस्या से निपटने को लेकर स्वास्थ्यगत रोडमैप पर व्यापक स्तर पर डॉक्टरों के बीच बातचीत हुई।
 
                            इस दौरान डॉ.प्रमोद महाजन ने बताया कि अब बिलासपुर जिले में प्रवेश करने वाले सभी लोगों का कोविड टेस्ट अनिवार्य रूप से किया जाएगका। कोविड स्थिति के बेहतर नियंत्रण को लेकर बुलाई गयी समीक्षा बैठक में महाजन ने बताया कि ब्लाक स्तर पर अधिक से अधिक कोविड सैम्पल लिया जाए। सर्दी खांसी के संभावित मरोजी की संख्या में बढ़ोत्तरी को ध्यान में रखते हुए लोगों को अधिक से अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। इसके लिए ब्लाक स्तर पर जनजागरण अभियान चलाना जरूरी है। 
 
                  बैठक में जिले और जिले की सीमाओं में बाहर से आने वाले व्यक्तियों की जांच की तैयारियों को लेकर व्यापक स्तर पर चर्चा हुई। इस दौरान सीएमएचओ नेस्वस्थ अमले को पूर्ण सतर्क रहने का निर्देश दिया। बैठक में  जिला सर्विलेंस अधिकारी आईडीएसपी के समस्त जिला नोडल अधिकारी और सलाहकार उपस्थित थे।
 
कुल 152 मरीजों की हुई पहचान
         
            शुक्रवार को जिले में कुल 152 कोविड मरीजों की पहचान हुई। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा ब्लाक में कुल 13 मरीज पाए गए हैं। इसमें 8 पूरूष और 5 महिला मरीज हैं। कोटा ब्लाक में कुल 35 मरीजों में 21 पुरूष और 14 महिला मरीज शामिल हैं। मस्तूरी में 13 मरीजों का पता चला है। इसमें 10 पुरूष और तीन महिला मरीज शामिल हैं। तखतपुर ब्लाक में कुल तीन मरीजों में दो मेल और एक फीमेल मरीज है। बिलासपुर शहरी क्षेत्र में 87 मरीजों का पता चला है। इसमें पुरूष मरीजों की संख्या 58 और महिलाओं की संख्या 29 है। 
       
                   स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को पाए गए कुल 152 मरीजों में पुरूष की संख्या 99 और महिलाओं की संख्या 53 है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close