बिलासपुर में भी जल्द शुरू होगा कोविड वैक्सीनेशन..सचिव ने मांगी 7 जनवरी तक जानकारी..फ्रंटीयर को प्राथमिकता

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- जिला स्वाध्य समिति सचिव ने एक पत्र जारी कर निजी और शासकीय चिकित्सकों के साथ सभी हेल्थ वर्कर का डाटा सात जनवरी तक उपलब्ध कराने के कहा है। पत्र के माध्यमस से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  ने बताया कि सात जनवरी तक फ्रंट लाइन वर्करों का डाटा कार्यालय को तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराया जाए। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                         भारत सरकार के निर्देश पर कोविड वैक्सीन अभियान जल्द ही शुरू किया जाना है। इसी क्रम में बिलासपुर में भी जल्द ही प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन अभियान शुरू किया जाएगा। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जिला स्वास्थ्य समिति सचिव ने सभी निजी और शासकीय चिकित्सकों समेत हेल्थ वर्करों को डाटा भेजने को कहा है।

                          मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सभी शासकीय और गैर शासकीय स्पतालों से हेल्थ वर्करों की जानकारी को एकत्रित कर लिया गया है। जानकारी को भारत सरकार के कोविड पोर्टल में भी दर्ज किया गया है। दर्ज जानकारी के आधार पर  शासन कोविड वैेक्सीन का वितरण करेगा। किया जाएगा। लोगों को वैक्सीन लगाया जाएगा।

               सचिव ने पत्र के माध्यम से सभी निजी और शासकीय अस्पतालों को निर्देश दिाय है कि जिन लोगों का नाम अभी तक शामिल नहीं किया गया है। उनकी जानकारी सात जनवरी तक उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ डाटा पोर्टल में अंतिम रूप दिया जाएगा।

close