कृष्णा सोनी बने “छत्तीसगढ़ प्रदेश सँयुक्त शिक्षक संघ” ब्लॉक इकाई सूरजपुर के निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष

Chief Editor
2 Min Read

सूरजपुर।सँयुक्त शिक्षाकर्मी संघ को प्रांताध्यक्ष द्वारा भंग किये जाने के पश्चात नवगठित संघ “छत्तीसगढ़ प्रदेश सँयुक्त शिक्षक संघ” पंजीयन क्रमांक – 122202066773 के गठन की प्रक्रिया की जानी थी।इसी तारतम्य में सूरजपुर विकासखण्ड में समस्त संघ सदस्यों द्वारा वर्चुवल बैठक दो चरणों मे सम्पन्न हुई, बैठक के दौरान पूर्व ब्लॉक प्रवक्ता अनिरुद्ध शुक्ला जी ने ब्लॉक अध्यक्ष हेतु कृष्णा सोनी का नाम प्रस्तावित किया जिस पर बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने एकमत होकर कृष्णा सोनी के नाम पर सहमति जताया। विदित हो कि कृष्णा सोनी सँयुक्त शिक्षाकर्मी संघ सूरजपुर के कर्मठ ब्लॉक अध्यक्ष थे और संघ के हर सदस्यों के बीच अपने कार्यो से बहुत लोकप्रिय है।आज के वर्चुअल बैठक को पूर्व प्रदेश पदाधिकारी माया सिंह, संभाग अध्यक्ष राकेश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी व बैठक संचालनकर्ता पूर्व जिला उपाध्यक्ष गिरवर यादव ने भी संबोधित किया व कृष्णा सोनी को अध्यक्ष पद पर पुनः चयनित होने पर बधाई व शुभकामनाएँ भी प्रेषित किये। सीजीवाल के व्हाट्सएप न्यूज़ ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

वर्चुअल बैठक में माया सिंह, उर्मिला राय, ललिता राजवाड़े, ललमेन टोप्पो, वंदना गुप्ता, श्यामपति सिंह, रूपलता सोनवानी, भावना कुर्म, सुनीता सिंह, गायत्री जायसवाल, नितिन श्रीवास्तव, आशीष कुमार यादव, रोशन लाल साहू, ज्योति सिंह, जगबरन राजवाड़े, विजेन्द्र ठाकुर, देव प्रसाद सिंह, गुदवर सिंह, आनन्द जायसवाल, संतोष गुप्ता, भैयालाल सिंह, परषोत्तम सिंह, नरेन्द्र शर्मा, मनोज कुशवाहा, अजीत सिंह, नवीन जॉन, राजेन्द्र सिंह, राजेन्द्र आस्थाना, मुन्नालाल भगत, ओमप्रकाश सिन्हा, मो. मुस्ताक अली, अनिरुद्ध शुक्ला, योगेश साही, नन्द किशोर गोस्वामी, देवमती सिंह टेकाम, धीरेन्द्र कुमार सिंह, सुदर्शन दास, प्रदीप त्रिपाठी, सत्यम बालाजी, मुरलीधर चक्रधारी, राधे साहू, बृजेश भनी, विक्रम सिंह तोमर, अजय गोस्वामी, गिरवर यादव, राकेश शुक्ला, भुवनेश्वर सिंह, सचिन त्रिपाठी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े-CG शिक्षक भर्ती UPDATE-गणित,अँग्रेजी,जीव विज्ञान,कला,व्यायाम शिक्षक समेत इन विषयो की प्रावीण्य सूची का संभाग स्तरीय प्रकाशन,देखे पूरी सूची

close