शराबप्रेमी पुलिस जवानों की तैयार होगी कुण्डली..DGP का आदेश..लगाएं कैम्प

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
रायपुर—-  डीजीपी ने अत्यधिक शराब सेवन करने वाले और शराब के आदी पुलिस पुलिस जवानों की सूची तैयार किए जाने का आदेश दिया है। पीएचक्यू से जारी एक आदेश में बताया गया है कि ईकाइयों में अत्यधिक शराब सेवन के आदी जवानों और कर्मचारियों की निर्धारित प्रारूप में तैयार कर पुलिस मुख्यालय को अवगत कराएं। 
      
                    पुलिस मुख्यालय से एक आदेश जारी हुआ है। आदेश जारी होने के बाद पुलिस महकमें हल चल मच गयी है। आदेश में कहा गया है कि डीजीपी के निर्देश पर आदेश दिया जाता है कि शराब के आदी पुलिस जवानों और अधिकारियों की सूची तैयार किया जाए। सूची तैयार करते समय नाम पदनाम, ईकाई का नाम, जन्म तारीख, भर्ती दिनांक, वर्तमान तैनाती के अनुसार प्रारूप का पालन किया जाए। 
                 
                 शराब के आदी जवानों और अधिकारियों की पूुरी कुण्डली पीएचक्यू भेजा जाए। खासकर समस्त सेनानी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, पुलिस अधीक्षक एसटीएफ, सेना सीटीजेडब्लू कालेज कांकेर और एपीटीएस जगदलपुर को शराब के आदी जवानों की कुण्डली तैयार करने को पत्र भेजा गया है।   
 
                                   आदेश में पुलिस महानिदेशक की तरफ से स्पष्ट किया गया है कि ऐसे पुलिसकर्मी जो अत्यधिक शराब का सेवन करते हैं, उन्हें काउन्सलिंग कर शराब की लत से दूर करने का प्रयास किया जाए। पुलिस परिवारों को टूटने से बचाने के लिए सभी इकाइयों से ऐसे पुलिसकर्मियों के लिए विशेष कैम्प लगाए जाएं।
TAGGED: ,
close