लैब मतलब..न्यायधानी में महानगर की सम्पूर्ण सेवा..संचालक ने बताया..संस्था का उद्देश्य..लोगों को कम समय और कम खर्च पर उत्तम सुविधा देना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— ना..मुम्बई और ना ही दिल्ली..लोगों की परेशानी और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए दुबे पैथालाजी समूह ने बिलासपुर में सर्व सुविधायुक्त स्पेशलिस्ट टीम के साथ लैब प्लस का शुभारम्भ किया है। लैब प्लस का उद्घाटन जिले के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान लैब संचालक ने बताया कि लैब प्लस पैथोलैब में विशेषज्ञों की टीम 24 घंटे लोगों की सेवा में काम करेगी। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   संचालक ने बताया कि बिलासपुर में समग्र प्रकार की टेस्ट सुविधा को लेकर लोग एक अदद सर्वसुविधा वाली पैथोलाजी की कमी महसूस कर रहे थे। इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए मंगला चौक के पास रिंग रोड 2 के पास लैब प्लस का गरिमामय शुभारम्भ किया गया है। उग्घाटन कार्यक्रम के दौरान संचालक ने बताया कि टीम का प्रमुख उद्देश्य समय के साथ समय पर लोगों को त्वरित सेवा देना है। साथ ही लोगों की आर्थिक शोषण से बचाना भी है।

             संचालक ने बताया कि लैब का मूल उद्देश्य गुणवत्ता के साथ गुणवत्ता वाला रिपोर्ट देना है। कम समय में ही लोगों को आनलाइन रिपोर्ट तैयार करना है। लैब प्लस पैथोलैब में थायरायड से लेकर लिम्फ नोड,टीबी और फंगल इन्फेक्शन की जांच की विशेष सुविधा का ध्यान रखा गया है। बड़ी से बड़ी जांच के लिए लोगों को अब महानगरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

close