जबलपुर-मध्यप्रदेश के जबलपुर की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने एक श्रम निरीक्षक को पचास हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार करने के बाद आज जेल भेज दिया।पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू जबलपुर देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मूल रूप से हरियाणा में रहने वाला किसान तनुज लोहान मंडला जिले के सिंगारपुर में खेती करता था। उसके खेत में बडी संख्या में मजदूर भी काम करते थे। मजदूरों से अधिक काम लेना, समय पर भुगतान नहीं करना सहित अन्य श्रम कानूनों का पालन नहीं करने के संबंध में श्रम निरीक्षक जितेन्द्र मसराम ने किसान से संपर्क किया था। मामले को रफा-दफा करने के लिए श्रम निरिक्षक ने किसान से एक लाख रूपये की रिश्वत मांगी थी।
Join Our WhatsApp Group Join Now