जमीन विवादों को प्राथमिकता से लेने की जरूरत.. पुलिस कप्तान ने कहा..लंबित प्रकरणों का करें शीघ्र निराकरण..बेहतर प्रदर्शन करने वालों किया सम्मान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
गौरेला पेन्ड्रा मरवाही—जीपीएम पुलिस कप्तान त्रिलोक बंसल ने थाना गौरेला का वार्षिक  निरीक्षण किया। इस दौरान थाना स्टाफ से संवाद कर व्यवस्था को बेहतर बनाए जाने का निर्देश दिया। पुलिस कप्तान ने लंबित शिकायतों का मुआयना किया। मर्ग समेत अन्य गतिविधियों को लेकर तत्काल निर्देश भी दिया। 
 
 
                    जीपीएम पुलिस कप्तान त्रिलोक बंसल ने गुरुवार और शुक्रवार को गौरेला थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। पुलिस कप्तान बंसल ने थाना गौरेला पुलिस कर्मचारियों के परेड और किट परेड का निरीक्षण किया । इस दौरान अच्छे टर्न आउट वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने के साथ ही खराब टर्न आउट वाले कर्मचारियों को ना केवल निंदा किया। बल्कि जरूरी दिशा निर्देश भी दिया।
 
      त्रिलोक बंसल ने थाने के मोहर्रिर कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, शस्त्रागार, मालखाना, पुरुष हवालात, महिला हवालात, मोर्चा और थाना परिसर का मुआयना किया। थाना भवन और परिसर के साफ-सफाई के साथ ही परिसर में यत्र तत्र बेतरतीब पड़े वाहनों को सही तरीके से रखरखाव का निर्देश दिया। 
                    निरीक्षण के दौरान एसपी श्री बंसल ने थाना के विभिन्न दस्तावेजों की गहनता से अध्ययन किया। समीक्षा के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। बंसल ने थाने में दर्ज विभिन्न मामलों के अनुसंधानकर्ताओं तो जरूरी दिशा निर्देश दिया। एसपी ने डायरी को अद्यतन करने के अलावा पराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने को कहा।
 
                     पुलिस अधीक्षक लंबित शिकायतों, महिला संबंधी अपराधों को प्राथमिकता के आधार पर दूरूस्त करने को कहा। जमीन सम्बन्धी रिपोर्टों में आवश्यक रूप से प्रतिबंधक कार्यवाही करने का  निर्देश भी दिया। 
 
              पुलिस कप्तान के थाना निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, अनुविभागीय अधिकारी गौरेला अशोक वाडेगावकर, थाना प्रभारी गौरेला के साथ थाना का स्टाफ भी उपस्थित रहा।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close