डॉ.चरण दास महंत से विधि विभाग प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात..गांधी द बैरिस्टर किया भेंट..बताया.. गांधी और कबीर में नजर आती है काफी समानता

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विधी विभाग का एक प्रतिनिधि मांडल प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे की अगुवाई में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास  महंत से सौजन्य मुलाकात कर महात्मा गांधी के जीवन पर लिखी गयी स्मारिका को भेंट किया। मुलाकात के दौरान संदीप दुबे ने विधानसभा अध्यक्ष को गांधी द बैरिस्टर किताब पर प्रकाश भी डाला।
 
                छात्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विधी  विभाग प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल विधानसभा अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत से मुलाकात किया है। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष को महात्मा गांधी की 150 वी जयंती के अवसर पर उनके व्यक्तित्व और  कृतित्व पर लिखी गयी स्मारिका “गांधी द बैरीस्टर” को भेंट किया। साथ ही किताब के उद्देश्य पर प्रकाश भी डाला।
 
                प्रतिनिधिमंडल में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विधी  विभाग के प्रदेश  अध्यक्ष संदीप दूबे ,उच्च न्यायालय अधिवक्ता सुशोभित सिंह ,अधिवक्ता कृष्णा  देवांगांन ,सूरेन्द्र जैस्वाल ,सिराज खान,मनोज राठौर, कमलेश श्रीवास,हारून  सईद ,पूनम रंगारी,राजेश्वरी राठौर, राजू कोसले इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रतिनिधिमंडल ने संक्षिप्त मुलाकात के दौरान बताया कि गांधी के जीवन पर  संत कबीर का गहरा प्रभाव  था। महात्मा गांधी का जीवन समावेशी और  समानता आधारित था। भारतीय समाज की कल्पना  कबीर के उपदेशो पर  आधारित  थी। .
 
                महात्मा गांधी का सम्पूर्ण जीवन पूज्य कबीर साहेेब के सिद्धांतों और आदर्शों पर समर्पित रहा। कबीर साहेब ने सत्य को ही ईश्वर माना,आत्मा को ही परमात्मा कहा, जात-पात, पाखण्ड आडम्बर मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा समाज को दी। समय के साथ यही काम समाज केे लिए महात्मा गांधी ने भी किया। ।
 
             प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि गांधी कबीरदास के आदर्शों और सिद्धांतों से बहुत प्रभावित थे। गांधी के जीवन चरित्र के अध्ययन, मनन करने से स्पष्ट होता है कि राष्ट्रपिता का कबीर से भावनात्मक जुड़ाव था। कबीर साहेब ने मानव समाज के लिए मानवता को सबसे बड़ा धर्म माना। यही बात गांधी के साथ थी।  
     
                       विधानसभा अध्यक्ष चरणदास  महांत ने “गांधी द बैरीस्टर ” स्मारिका का प्रकाशन करने पर  पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विधी विभाग के प्रतिनिधि मांडल को अपनी शुभकामना और  बधाई भी दिया।
close