दुर्ग से पकड़ाया सट्टा गैंग का सरगना..6 आरोपी महादेव एप से सट्टा खिलाते गिरफ्तार..भारी मात्रा में नगद बरामद

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—पुलिस टीम ने महादेव एप से आनलाईन सटटा खिलाते अन्तर्जिला सटोरिया गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने सट्टा खिलाने के जुर्म में रंगे हाथ मास्टर माइंड समेत 6 संचालकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी
दुर्ग, राजनांदगांव, बेमेतरा, मुंगेली जिले से जुड़े हुये थे सटटा संचालन करते हैं। मुख्य सरगना को दुर्ग से पकड़ा गया है। एडिश्नल एसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 247000 रूपए नगद समेत इलेक्ट्रानिक सामान बरामद किया गया है। मुख्य आरोपी से प्राप्त बैंक खाते में स्थित एक लाख पांच हजार की रकम सीज करने बैंक से पत्राचार किया गया है।
 
पकड़े गए आरोपी नाम पता ठिकाना
 
1) युगल साहू पिता शिव शंकर साहू निवासी जरहागांव बाजारपारा थाना जरहागांव जिला मुंगेली। 
2) चंदन साहू पिता गंगाराम साहू निवासी धरमपुरा मुंगेली सिटी कोतवाली मुंगेली जिला मुंगेली
3). हेमराज निषाद पिता अजय कुमार निषाद उम्र 24 वर्ष निवासी अरसी थाना बोरी जिला दुर्ग
4) मनीष सोनवानी पिता नारायण सोनवानी मउ 23 वर्ष निवासी लिटिया थाना बोरी जिला दुर्ग
5) चिरंजीव निषाद पिता नंद कुमार निषाद उम्र 22 वर्ष निवासी दबलघोर थाना बेरला बेमेतरा
6) अनिल कुमार निषाद पिता शिव कुमार निषाद उम्र 24 वर्ष निवासी अरसी थाना बोरी  दुर्ग
7) खोम लाल वर्मा पिता दुर्योधन वर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम लिटिया थाना बोरी जिला दुर्ग
 
बरामद सामान
 
6 नग लैपटॉप,10 नग एन्ड्रायड मोबाईल, 2.47 लाख रूपए। 
 
                 एडिश्नल एसपी राजेन्द्र जायसवाल के अनुसार तोरवा पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि कुछ युवक देवखुर्द बूटापारा सडक किनारे स्थित मकान में महादेव एप से आनलाईन सटटा खिला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम का गठन कर मौके पर रवाना किया गया। रेड कार्रवनाई कर तीन युवकों को धर दबोचा गया। पुलिस टीम ने युवकों के पास से  तीन लैपटाप, मोबाइल और नगद राशि बरामद किया गया। आनलाईन सट्टा खिलाते पकड़े गए युवकों ने अपना नाम युगल साहू चंदन साहू और हेमराज निषाद बताया। 
 
              पूछताछ के दौरान युगल साहू ने बताया कि जिला दुर्ग निवासी मनीष सोनवानी ने आनलाईन सटटा चलाने के लिए लैपटांप और आईडी दिया है। मनीष सोनवाली खुद भी दुर्ग से आनलाईन सटटा खिलाता है। मनीष के मार्गदर्शन में बिलासपुर के अलावा ग्राम जलबांधा में अन्य युवको को भी लैपटांप और मोवाईल से सटटा खिलाने का जिम्मा दिया है। 
 
                पूछताछ के बाद तोरवा पुलिस टीम दुर्ग पहुंचकर रेड कार्यवाही को अंजाम दिया। मौके पर मनीष सोनवानी को लैपटांप में सटटा चलाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मनीष के निशानदेही पर अन्य आरोपी चिरंजीव निषाद,अनिल कुमार निषाद शिवकुमार निषाद, खोमलाल वर्मा को भी लैपटांप और मोबाईल के माध्यम ये सटटा खिलाते पकडा गया।
 
                              राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट 4 ( क )के तहत कार्यवाही की गयी है। सटटा खिलाने में उपयोग किए जा रहे ईलेक्ट्रिानिक डिवाईस और नगद रकम बरामद  किया गया है।
 
पुलिस टीम के इन सदस्यों की अहम् भूमिका
 
              सटोरियों की धरपकड़ कार्रवाई में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, थाना प्रभारी तोरवा फैजुल होदा शाह, उपनिरीक्षक प्रभाकर तिवारी प्र.आर अशोक कश्यप, प्रमोद कसेर, महिला आरक्षक ईरफानी, आरक्षक मिथलेश सोनी, उदय पाटले, अनूप किंडो, कमलेश शर्मा, सुनिल सिंह, विवेक चंदेल, दीपक यादव की सराहनीय भूमिका रही।
Scanned with
CamScanner
close