तेंदुए का शव बरामद

Chief Editor
1 Min Read

बलौदाबाजार-बलौदाबाजार जिले में एक तेंदुए का शव बरामद किया गया है।बलौदाबाजार जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र के अंतर्गत भिभौरी गांव के करीब वन विभाग ने नर तेंदुए का शव बरामद किया है। तेंदुए की उम्र पांच से छह वर्ष है।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद विभाग के दल को आज घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।अधिकारियों ने बताया कि ऐसा लगता है कि तेंदुए की मौत अन्य तेंदुए के साथ हुई लड़ाई के कारण हुई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव का नियमों के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।राज्य में में पिछले कुछ महीनों के दौरान अलग अलग स्थानों पर कई अन्य जंगली जानवरों की मौत हुई है।बीते बृहस्पतिवार को कबीरधाम जिले के अंतर्गत भोरमदेव अभ्यारण्य में एक बाघ का शव बरामद किया गया था। वन विभाग के अनुसार, बाघ की मृत्यु भी आपसी लड़ाई के कारण हुई थी।

close