भारी मात्रा में शराब और लहान बरामद..उपायुक्त ने बताया..6 आरोपी गिरफ्तार.5 पर गैर जमानती अपराध

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— आबकारी की टीम ने कलेक्टर के निर्देश और उपायुक्त नीतू नोतामी के निर्देश पर अलग अलग वृत्त स्थित अलग अलग गांव में धावा बोला है। कुल 6 मामलों में करीब 57 लीटर से अधिक शराब बरामद किया गया है। इसके अलावा भारी मात्रा में लहान भी जब्त हुआ है। 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल के हवाले किया गया है। 
 
               आबकारी उपायुक्त नीतू नोतानी ठाकुर ने बताया कि विभाग की टीम ने कलेक्टर के निर्देश और मुखबीर की सूचना पर अलग अलग वृत में कोचियों के ठिकानों पर धावा बोला है। आबकारी टीम ने तखतपुर वृत के ग्राम जरौंधा, मस्तूरी वृत के ग्राम  टिकारी, कोनी थाना  क्षेत्र के ग्राम जलसों और चकरभाठा में धावा बोला है। विभिन्न वृतों में दबिश देते हुए टीम ने कुल 6 प्रकरण दर्ज किए है।
 
                  कार्रवाई के दौरान करीब 57 लीटर शराब बरामद किाया गया है। इसके अलावा तीन सौ किलोग्राम लहान भी जब्त हुआ है। मामलें कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। 5 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती प्रकरण कायम हुआ है।
 
            उपायुक्त नीतू ने बताया कि आरोपी टिकारी निवासी राजू के पास 8 लीटर से अधिक कच्ची शराब की जब्ती हुई है। कोनी थाना के जलसों निवासी जंजी रत्नाकर से 7लीटर, और मूलचंद बांदले से  6.5लीटर महुआ शराब  बरामद हुआ है। दुकालूराम के ठिकाने से 12 लीटर की जब्ती हुई है। इसके अलावा 300 किलोग्राम महुआ लाहन भी पाया गया है।  चार  आरोपियों को आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) च, 34(2),59(क) के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया है। 
 
                               कोचिया दिल सिंह से  3 लीटर महुआ शराब पाए जाने पर 34(1)क का प्रकरण दर्ज किया गया।
TAGGED:
close