मध्यप्रदेश की शराब बरामद..ग्राहक तलाशते पकड़ाया आरोपी..पुलिस और आबकारी टीम की संयुक्त कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-सकरी  पुलिस और आबकारी टीम की संयुक्त कार्रवाई में शराब तस्कर को मध्यप्रदेश की अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सकरी थानेदार सागर पाठक ने बताया कि आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल कराया गया है।

          सकरी थानेदार ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबीर से जानकारी मिली कि एक व्यक्ति शराब बिक्री को लेकर लगातार ग्राहक की तलाश कर रहा है। जानकारी के बाद मामले की जानकारी आबकारी टीम के अलावा आलाधिकारियों को दी गयी। सीएसपी आरएन यादव के मार्गदर्शन में शराब तस्कर को पकड़ने प्लान बनाया गया। साथ ही आबकारी टीम को भी प्लान में शामिल कर अभियान चलाया गया।

                        अभियान के दौरान संयुक्त टीम को लाखासार मोड़ के पास एक खेत में पेड़ के नीचे शराब की अवैध बिक्री करते एक व्यक्ति को धर दबोचा गया। आरोपी ने अपना नाम विनोद यादव निवासी खम्हरिया का होना बताया। टीम ने आरोपी के पास से कुल 38 पाव शराब बरामद किया । आरोपी के खिलाफ आबकारी की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

                          सागर पाठक ने बताया कि शराब के एक अन्य मामले में एक दिन पहले यानि 3 फरवरी को संयुक्त कार्रवाई के दौरा्न मध्यप्रदेश की शराब तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम गोलू ऊर्फ मारकण्डे ध्रुव है। मारकन्डे लाखासार का ही रहने वाला है। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है। 

           कार्रवाई में विशेष रूप से सागर पाठक समेत आबकारी दारोगा मुकेश पाण्डेय, सकरी पुलिस सहायक उप निरीक्षक के.एस.राजपूर, प्रधान आरक्षक छोटेलाल जलतारे, आरक्षक विनोद भोई, विरेन्द्र साहू, सतीश यादव, विवेक सिंह चंदेल और आबकारी विभाग का स्टाफ का विशेष योगदान रहा।                

close