भारी मात्रा में शराब जब्त..ढाबा संचालक समेत 2 पर कार्रवाई..घेराबन्दी के बाद पकड़ाए आरोपी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-कोटा पुलिस ने दो अलग अलग मामले में कार्रवाई कर 48- 48 पाव शराब बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेजा गया है। 
 
                कोटा थानेदार शनिप रात्रे ने बताया कि दो अलग ठिकानेे में शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। एडिश्नल एस पी ग्रामीण रोहित झा और एडीओपी रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गयी है।
 
            मुखबिर से जानकारी मिली कि कोटा नाका चौक के पास केशरवानी ढाबा के सामने पान ढेला में रामानंदी नाम का व्यक्ति शराब बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुल िस टीम ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को फरार होने से पहले धर दबोचा। आरोपी ने अपना नाम रामानंदी केशरवानी केशरवानी बताया। आरोपी को  9 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा गया।
 
                 थानेदार ने बताया कि केशरवानी ढाबा में भी रेड कार्रवाई की गयी। ढाबा संचालक सुमित कुमार केशरवानी ढाबा पर बैठा कर शराब पिला रहा था। जांच पड़ताल में पुलिस को 1 बॉटल अंग्रेजी शराब समेत 48 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद किया गया।
 
                               दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) का अपराध दर्ज किया गया है।
close