भोपाल।मध्यप्रदेश में होने वाले 28 सीटों के उपचुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कांग्रेस अब सिर्फ एक सीट पर उम्मीदवार के नाम तय करने में हिचकिचा रही है। कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आने वाले सभी पूर्व विधायकों को टिकट मिला है। जोरा से सूबेदार सिंह सिकरवार को भारी विरोध के बाद भी प्रत्याशी बनाया गया है। डबरा से इमरती देवी को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं दिमनी से गिर्राज दंदौतिया को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा ग्वालियर से प्रद्युमन सिंह तोमर को टिकट मिला है और सांवेर से तुलसीराम सिलावट को प्रत्याशी बनाया गया है। मुरैना से रघुराज कंसाना को टिकट दी गई है।
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा प्रसारित मध्यप्रदेश की 28 विधानसभाओं के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची। pic.twitter.com/43rHWJTOIG
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) October 6, 2020